Gardening Tips Best Plants For Monsoon (गार्डनिंग टिप्स बारिश में लगाने वाले पौधे): मानसून के मौसम में प्रकृति का अनूठा रूप देखने लायक होता है। चारो तरफ हरियाली और फूल ही फूल ऐसे में अगर आपको भी अपने घर के बागान को फूलों और पौधों से भर देना है। तो मानसून के मौसम में अपने गार्डन में ये खास तरह के 3 पौधे लगा सकते हैं। देखें वो तीन पौधे कौन से हैं, जो बारिश में बढ़िया तरीके से फलेंगे-फूलेंगे और खूबसूरती बिखेरेंगे।
3 Best Plants For Monsoon
हिबिस्कस
गुड़हल का पौधा न केवल सुंदर फूलों के लिए जाना जाता है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी इसे खास बनाते हैं। यह पौधा मानसून में तेजी से बढ़ता है और लाल, पीले, गुलाबी आदि रंगों के फूल देता है। गुड़हल को उगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी यानि की गोबर खाद, रेत और गार्डन सॉइल को मिलाकर यूज करें और धूप वाली जगह चुनें। इस पौधे को 4-5 घंटे की धूप जरूरी होती है।
चमेली
बारिश में उगाने के लिए चमेली का पौधा भी शानदार होता है। चमेली, मोगरा या जास्मिन अपनी सुगंध के लिए बहुत पसंद किया जाता है। वहीं इसे उगाना भी बहुत ही आसान है। मानसून में इसके काफी फूल खिलते हैं। चमेली लगाने के लिए आपको गार्डन सॉइल, गोबर खाद और कोकोपीट लेना होगा।
सदाबहार
सदाबहार का पौधा वैसे तो साल भर फूल देने वाला होता है, लेकिन मानसून में ये बहुत ही तेजी से बढ़ता और फलता फूलता है। इसके नीले, सफेद या गुलाबी फूल बगीचे की सुंदरता में बेशक ही चार चांद लगा देते हैं। इसे उगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और धूप वाली जगह चुननी होगी।
जरूर ही आपको मौसम में अपने भी आंगन तो घर के गार्डन में ऐसे वाले पौधे उगाकर घर के लुक की शोभा बढ़ानी चाहिए।
