How To Make Ganpati With Clay: बिल्कुल आसान तरीके से बनाएं गणपति बप्पा की मूर्ति, गणेश चतुर्थी से पहले देखें मिट्टी की मूर्ति कैसे बनाएं

How To Make Ganpati With Clay (गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाएं): गणेश चतुर्थी नजदीक है, ऐसे में इस बार अगर आप घर पर मिट्टी से बनाएं प्यारे से गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं। तो अपने हाथों से ऐसे मूर्ति बनाई जा सकती है, देखें सिंपल तरीके से गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाएं।

How To Make Ganpati With Clay (गणेश जी की मूर्ति कैसे बनाएं): गणेश चतुर्थी का त्योहार अपने साथ नई शुरुआत और उमंग लेकर आता है। इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त के दिन मनाई जाएगी, बप्पा के भक्त उनकी मूर्ति स्थापित कर इन दिनों में बहुत ही विधि विधान के साथ पूजा करते हैं। हर साल हालांकि मार्केट में कई सारी बप्पा की मूर्तियां मिलती हैं, लेकिन केमिकल युक्त मूर्तियां पर्यावरण के लिए हानिकारक होती हैं। इसलिए अगर इस साल आप ईको फ्रेंडली और प्रेम, श्रद्धा से बनी हुई मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं। तो अपने हाथों से बनी मिट्टी की सुंदर सी प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं। देखें घर पर आसानी से मिट्टी के गणेश जी कैसे बनाते हैं, गणपति बप्पा मूर्ति।

Eco Friendly Ganesha Idol (Photo Credit - Artist Khushboo)

गणपति बप्पा की मूर्ति बनाने के लिए क्या क्या चाहिए

  • घर पर गणेश जी की प्रतिमा बनाने के लिए आपको सबसे पहले बाजार से पॉटरी क्ले या फिर साधारण मिट्टी लानी होगी।
  • मूर्ति को आकार देने के लिए छोटा चाकू, पानी, स्प्रे बॉटल या आइस्क्रीम स्टिक की जरूरत पड़ सकती है।
  • मूर्ति को रंग देने के लिए नेचुरल रंग जैसे हल्दी, चंदन पाउडर, बेसन या मुल्तानी मिट्टी का उपयोग हो सकता है।
  • सजावट के लिए आपको लाल सूती कपड़ की, फूल, रंगोली के रंग तो छोटी चूड़ियों की जरूरत हो सकती है।

End of Feed