Ganesh Chaturthi Bhog List Recipes: स्वादिष्ट भोग प्रसाद के साथ करें गणेश जी का भव्य स्वागत, देखें गणेश चतुर्थी भोग लिस्ट रेसिपी इन हिंदी

Ganesh Chaturthi Bhog List Recipes (गणेश चतुर्थी भोग लिस्ट रेसिपी): गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बप्पा का स्वागत अगर आप भी स्वादिष्ट भोग के साथ करना चाहते हैं। तो गणेश जी के लिए ये वाली भोग प्रसाद की चीजे तैयार की जा सकती हैं। देखें गणेश चतुर्थी भोग लिस्ट रेसिपी इन हिंदी।

Ganesh Chaturthi Bhog List Recipes (गणेश चतुर्थी भोग लिस्ट रेसिपी): गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास त्योहार पर गौरी पुत्र गणेशा भक्तों के दुख दूर करने के लिए उनके घर आते हैं, और श्रद्धालु गणेश भगवान का विधि विधान के साथ पूजन करते हैं। पूजन के साथ गणेश भगवान को भोग लगाने का भी खास महत्व होता है। गजानन गणपति को भोग बहुत प्रिय होता है, और इस अवसर पर भक्त भगवान गणेश को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट प्रसाद चढ़ाते हैं। मान्यता है कि ये प्रसाद भोग लगाने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में अगर आप भी बप्पा के स्वागत के लिए खास भोग बनाना चाहते हैं, तो भोग की ये लिस्ट आपके काम की हो सकती है।

Ganesh Chaturthi Recipe - Bhog Prasadam Recipe in Hindi

गणेश चतुर्थी 2025 भोग लिस्ट रेसिपी, Ganesh Chaturthi 2025 Bhog List Recipe in Hindi

मोदक

मोदक का भोग गणेश जी को सबसे ज्यादा पसंद होता है। माना जाता है कि, गणपति बप्पा को नारियल और गुड़ की मीठी भरावन वाले मोदक बहुत ही प्रिय हैं। आप घर पर स्वादिष्ट चावल के आटे या मैदे से बनाएं मोदक तैयार कर सकते हैं। इन दिनों अलग अलग तरह के चॉकलेट, ड्राई फूट मोदक भी बनाए जाते हैं।

लड्डू

मेवे और घी से बने बूंदी या बेसन से बने लड्डू भी बप्पा को अत्यंत प्रिय हैं। प्रसाद के रूप में गणेश चतुर्थी पर भक्त अवश्य ही ये लड्डू चढ़ाते हैं।

पंचामृत

दूध, दही, घी, शहद और चीनी से बना यह पवित्र मिश्रण सबसे पहले भगवान को चढ़ाया जाता है, फिर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। पंचामृत बनाना भी बहुत ही आसान है, पूजा के लिए जरूर घर में पंचामृत बनाएं।

नारियल और फल

साबुत नारियल को श्रद्धा से चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसे 'श्रीफल' भी कहते हैं और यह अत्यंत पवित्र फल है। इसी के साथ साथ गणेश जी को कई तरह के फल भी भोग में चढ़ाते हैं।

पूरी और हलवा

कई घरों और पंडालों में स्वादिष्ट सूजी का हलवा और कुरकुरी पूरी का भोग लगाया जाता है, जो भक्तों में बहुत पसंद किया जाता है। सादी पूरी के साथ आप हलवा और चने भी बना सकते हैं।

जरूर ही आपको इस गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को भोग में सारी चीजें चढ़ानी चाहिए।

End Article
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइट...

End of Feed