Monsoon Jokes In Hindi : बारिश के मौसम में न केवल पकौड़े आपकी तबियत खुश करते हैं, बल्कि कुछ चुटकुले भी आपकी तबीयत को और हरा कर सकते हैं। जी हां हंसने-खिलखिलाने को हेल्थ एक्सपर्ट भी अच्छा मानते हैं। हंसना हमारी हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। बारिश का मौसम आपको गर्मी से राहत दिलाता है, तो कुछ मजेदार चुटकुले आपको तनाव से राहत दिला सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मानसून से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़कर आपकी तबियत खुश हो जाएगी।
1. प्लम्बर- सर, नल ठीक हो गया लेबर चार्ज एक हजार रुपये,
घर का मालिक इंजीनियर- अरे, दो घंटे की इतनी फीस तो मेरी भी नहीं है।
प्लम्बर- सर, जब मैं इंजीनियर था तो मेरी भी नहीं थी।
2. तेज बारिश में आधी रात को टिंकू पिज्जा लेने गया.
दुकानदार- आप शादीशुदा हो?
टिंकू गुस्से में बोला- ऐसे तूफान में कौन मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।
3. बरसात के प्यारे मौसम में..
सिंगल- सपने देखते हैं, घूमते फिरते हैं...
कपल- डेट करते हैं, चाय-पकौड़े खाते हैं
शादीशुदा- ये कपड़े कहां सुखाने डालूं।
4. बारिश शुरू हुई तो पहला बोला, चल अंदर चलते हैं, आकाश में छेद हो गया है।
बिजली कड़कने पर दूसरा बोला, लगता है वेल्डिंग वाले आ गए।
5. टीचर: तेज बारिश के साथ हवा भी चल रही है– इसका भविष्य काल बताओ।
पप्पू: सर, अब लाइट तो जाएगी।
6. पति: बारिश और बीवी में क्या समानता है?
दोस्त: दोनों शुरुआत में अच्छे लगते हैं, लेकिन बाद में बस किच‑किच।
7. खूब बारिश हो रही थी… मैं उदास था, पानी में पत्थर मार रहा था।
मेंढक बोला - पानी में आ तो तेरी उदासी उतारू, अपनी वाली के चक्कर में तूने मेरी वाली का सिर फोड़ दिया...
