Front Hand Mehndi Designs:
Front Hand Mehndi Designs / Full Hand Mehndi Design For Karwachauth 2024 -
ये करवाचौथ की मेहंदी का सबसे स्पेशल और लेटेस्ट डिजाइन है। मेहंदी के ऐसे डिजाइन इन दिनों मार्केट में ट्रेंड में भी हैं। इन्हें बनाना इतना आसान भी नहीं है, लेकिन जरा सी मेहनत से आप अपनी हथेेली को चांद सा सुंदर बना सकती हैं।
अगर आपको नई नवेली दुल्हन जैसे भरे भरे हाथ पसंद हैं तो ये मेंहदी का डिजाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे डिजाइन बनाकर आप भी किसी दुल्हन से कम नहीं लगेंगी। भरे हुए हाथ करवाचौथ के दिन दिखने में काफी खूबसूरत भी लगते हैं।
मटकी, चांद और छन्नी वाले करवाचौथ की मेहंदी तो मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड में रहती हैं। फ्रंट हैंड के लिए महिलाएं ऐसे डिजाइन बोलकर बनवाती हैं, जो हथेली पर अच्छी भी लगती है। करवाचौथ की शाम में एलिगेंट लुक पाने के लिए महिलाओं की ये पहली पसंद है।
अगर आपको ज्यादा भरे-भरे या हथेली से ऊपर की मेहंदी नहीं पसंद है तो आप इसे कॉपी कर सकती हैं। ऐसी मेहंदी के डिजाइन्स बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। ये हाथों को क्लासी लुक देते हैं।
फ्लोरल मेहंदी भला किसे नहीं पसंद। फ्लोरल मेहंदी के ये सबसे आसान डिजाइन्स में से हैं। इन्हें लगाकर हाथ भी भरे हुए लगते हैं।
अगर आपको भरे हाथ चाहिए लेकिन मेहंदी लगाने के लिए आप ज्यादा देर बैठ नहीं पाती तो ये आपके लिए ही है। करवाचौथ के दिन के लिए आप इसे एक बार ट्राई कर सकती हैं। ऐसी डिजाइन हाथों में सुंदर भी दिखती हैं।
