Best Summer Holiday Destinations: गर्मी की छुट्टियों में घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो फैमिली हॉलीडे के लिए बेस्ट है ये जगहें

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 22, 2023, 06:53 PM IST

घूमना भला किसे पसंद नहीं है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड नहीं कर पाते हैं। रोजमर्रा की जद्दो-जहद और टेंशन से दूर हर कोई अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए वेकेशन पर जाना चाहता है। हालांकि छुट्टियों के आभाव के कारण लोग नहीं जा पाते हैं।

Best Summer Holiday Destinations: घूमना भला किसे पसंद नहीं है। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड नहीं कर पाते हैं। रोजमर्रा की जद्दो-जहद और टेंशन से दूर हर कोई अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए वेकेशन पर जाना चाहता है। हालांकि छुट्टियों के आभाव के कारण लोग नहीं जा पाते हैं। लेकिन छुट्टी मिलते ही लोग वेकेशन पर निकलना पसंद करते हैं। वेकेशन पर जाने से पहले सबसे बड़ी समस्या डेस्टिनेशन को लेकर होती है। कई बार परफेक्ट डेस्टिनेशन तय नहीं होने के कारण प्लान कैंसल हो जाता है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में वेकेशन का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे फैमिली हॉलीडे डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकेंगे।

Untitled design

फैमिली हॉलीडे के लिए बेस्ट है ये जगहें (Source:istock)

फैमिली हॉलीडे के लिए बेस्ट है ये जगहें

गोवा

गोवा एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां आप सुंदर बीच, चर्च, नाइट लाइफ और खाने पीने का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो यहां आप वॉटरस्पोर्ट्स भी कर सकते हैं।

End of Feed