Filmfare Awards में सजी सितारों की महफिल, Janhvi Kapoor के लुक ने किया इंप्रेस तो कातिल स्टाइल में पहुंचे भाईजान

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 27, 2023, 10:53 PM IST

Filmfare Awards 2023: फिल्मी सितारों से सजी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शानदार शाम का मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भव्य आगाज़ हो चुका है। बीते 68 सालों में हिंदी सिनेमा के बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए रेड कार्पेट पर सितारों ने अपने हुस्न और अदाओं से खूब महफिल सजाई। जान्हवी कपूर से लेकर सलमान खान तक ने बहुत ही कातिल अंदाज में एंट्री मारी, यहां देखें अवॉर्ड्स के लिए किसने क्या पहना -

Filmfare Awards 2023: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Center) में इस समय हिंदी सिनेमा की कामयाबी का जश्न मनाता सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन चल रहा है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 (Filmfare Awards 2023) के होस्ट के तौर पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने शानदार शुरुआत की, वहीं इंडस्ट्री की सभी जानी मानी हस्तियां महफिल में अपने हुस्न की बिजलीयां बरसाती नज़र आ रही हैं। सलमान के साथ आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल भी अवॉर्ड नाइट में एंटरटेनमेंट के रंग भरते नज़र आएंगे।

Filmfare awards, janhvi kapoor salman khan, 68 filmfare awards 2023

From janhvi kapoor looking stunning to salman khan making a remarkable entry at filmfare awards night

रेड कार्पेट पर सलमान समेत विक्की कौशल (Vicky Kaushal), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), राजकुमार राव (Rajkumar Rao) का कातिल अंदाज देख बेशक फैंस के दिलों की धड़कने रुक सी गई हैं। सोशल मीडिया पर इवेंट की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है, सितारों से सजी इस शानदार बॉलीवुड नाइट के लिए जान्हवी कपूर स्पेशल पर्पल गाउन में तो उर्वशी रौतेला कातिल सोनपरी अंदाज में नज़र आई। देखें किसने क्या पहन मारी रेड कार्पेट पर धमाकेदार एंट्री -

End of Feed