Child Obesity: आज के समय में खराब खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के चलते हम बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी मोटापे के चपेट में तेजी से आने लगे हैं, लेकिन इस बात को भी समझना जरूरी है कि मोटापा आपके बच्चे में आखिर बढ़ क्यों रहा है। यानी ये जानना जरूरी है कि बढ़ते वजन का कारण क्या बन रहा है। कुछ बच्चों में बढ़ते वजन की समस्या फास्ट फूड के सेवन और जीरो फिजिकल एक्टिविटी की वजह से होती है। यदि आप अपने बच्चे को मोटापे के साथ ही कई और गंभीर बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आसान टिप्स और हेल्दी आदतों को उससे फॉलो करवाएं।
अपने बच्चे को मोटापे से बचाने के लिए करवाएं ये काम ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
अपने बच्चे को खूब पानी पिलाएं
पानी पीना हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। पैरेंट्स के लिए इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि बच्चा समय-समय पर पानी पीता है या नहीं और अगर नहीं पीता है तो उसे पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डलवाएं। अगर आप बच्चे को लेकर कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ एक बोतल पानी जरूर कैरी करें और उसे समय-समय पर पानी पिलाते रहें। वहीं यदि आपका बच्चा कहीं ग्राउंड में फिजिकल एक्टिविटी के लिए जाता है, तो भी उसके साथ एक बोतल पानी जरूर भेजें और उसे यह बात याद दिलाएं कि आपका बच्चा थोड़ी-थोड़ी देर पानी को सिप-सिप करके पीता रहे, जिसकी वजह से उसका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
भरपूर नींद लें
बताया जाता है कि जो बच्चे कम सोते हैं उनके वजन बढ़ने के चांसेस ज्यादा होते हैं। अगर आपका बच्चा पर्याप्त नींद नहीं लेता है ,तो उसके शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोंस में कुछ बदलाव आने लगते हैं, जिसकी वजह से उसे अधिक भूख लगती है और ऐसे बच्चे हमेशा थके हुए नजर आते हैं । साथ ही उनका शरीर भी फुर्तीला नहीं होता है। इसलिए बच्चे को हमेशा उम्र के हिसाब से सोने की आदत के लिए प्रोत्साहित करें और हो सके तो दिन में समय मिलने पर उसे छोटी नैप लेने के लिए कहें।
अगर आप बच्चे को हेल्दी रखना चाहते हैं तो उसके डेली रूटीन में न्यूट्रिशन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। उसे मोटापे से बचाने के साथ ही अगर आप न्यूट्रिशन भी चाहते हैं तो उसे रोजाना दो फल और हरी सब्जी का सेवन जरूर करवाएं। वहीं हो सके तो उसे योगा और एक्सरसाइज करने की आदत पकड़ाएं, जिससे उसके शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
