Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया की अवॉर्ड नाइट में इन ब्‍यूटीज को मिले ताज, जानें कब है फ‍िनाले नाइट

Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया का फिनाले 16 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होने वाला है। वहीं, फिनाले से पहले ही द ललित, मुंबई में अवॉर्ड नाइट्स रखा गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में फेमिना मिस इंडिया की उप-प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूरे फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया छह दशकों से यंगस्टर्स, टैलेंटेड वुमन और भारत के ग्लैमर और फैशन उद्योग के परिदृश्य को बदलने की लगातार कोशिश कर रहा है। फेमिना मिस इंडिया 2024 का आयोजन इस बार द ललित मुंबई में किया गया। जहां ग्लैमर और फैशन का नया आयाम देखने को मिला। इस साल फेमिना मिस इंडिया 2024 का आयोजन टॉप और रजनीगंधा द्वारा किया गया।

Femina Miss India 2024 Award Night Details Inside

पिछले छह दशकों में फेमिना मिस इंडिया ने कई महिलाओं को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतियोगिता के जरिए महिलाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। उनमें से कई ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत में आइकन बन चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया भारत के फैशन की दुनिया का एक बड़ा अभिन्न अंग है, जिसने महिलाओं के जीवन को बदलने का काम किया है। अपनी 60वीं वर्षगांठ में, प्रतियोगिता महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और सुंदरता दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने की अपनी विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

End of Feed