Rangoli Design for Father's Day (रंगोली डिजाइन 2025): फादर्स डे आज है। इस खास दिन पर सबसे पहले सुबह-सुबह घर के आंगन में या स्कूल-कॉलेज में रंगोली बनाई जाती है। फादर्स डे के दिन स्कूलों में तो रंगोली का कॉम्पिटिशन भी होता है। अगर आप अपने पापा को इस दिन स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो आपको भी एक प्यारी सी रंगोली बनानी चाहिए। यहां से आप फादर्स डे की रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं।
फादर्स डे पर आई लव डैड वाली रंगोली खूब सुंदर लगेगी। इसे बनाने के लिए ज्यादा रंग की भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है। आपको बस एक गोल आकार बनाना है और उसमें आई लव पापा या आई लव डैडलिखना है। साथ में कुछ फूल बना देने हैं।
पापा को समर्पित इस दिन पर बच्चे शर्ट वाली केक तो लेकर आते ही हैं, साथ में रंगोली भी शर्ट डिजाइन की बनाते हैं। इस रंगोली में पापा की मूंछ भी बनाई जा सकती है।
पापा-बेटी का रिश्ता सबसे अनमोल होता है। बेटियां तो पापा की लाडली होती हैं। अगर आप फादर्स डे की रंगोली बना ही रहे हैं तो आपको इस डिजाइन को जरूर ट्राई करना चाहिए।
आई लव डैड वाली रंगोली अगर दिल शेप में बने तो कितनी खूबसूरत लगेगी। ये डिजाइन इसी की उदाहरण है। आप एक प्यारा सा दिल बनाकर उसमें आई लव डैड लिखें।
फूल वाली रंगोली बेस्ट होती है। फादर्स डे पर इसे बना सकते हैं। आपको बस फूल बनाने हैं और बीच में हैप्पी फादर्स डे लिखना है और ये रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है।
