Fathers Day 2026: भारत में कब मनाया जाएगा फादर्स डे 2026, जानें क्यों खास है ये दिन और क्या है इसका महत्व

पिताओं को समर्पित फादर्स डे हर साल जून महीने में मनाया जाता है। पिता के त्याग, मेहनत और उनके योगदान को धन्यवाद देने का अवसर देने वाला ये दिन साल 2026 में कब मनाया जाएगा। आइए जानते हैं विस्तार से...

Fathers Day 2026: आमतौर पर भारतीय समाज में मां और बच्चों का रिश्ता अधिक स्नेह का प्रतीक माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि मां की ममता की तरह पिता का स्नेह भी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। पिता केवल परिवार के संरक्षक ही नहीं होते, बल्कि वे बच्चों के पहले मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और सबसे बड़े समर्थक भी होते हैं। इसी रिश्ते के सम्मान में हर साल फादर्स डे मनाया जाता है। यह दिन पिता के त्याग, मेहनत और उनके अनमोल योगदान को धन्यवाद देने का अवसर देता है। आइए जानते हैं साल 2026 में फादर्स डे कब (Fathers Day Date 2026) मनाया जाएगा और क्यों खास है ये दिन?

fathers day 2026

फादर्स डे 2026 कब मनाया जाएगा

साल 2026 में भारत में फादर्स डे कब है

भारत में फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इसके आधार पर साल 2026 में फादर्स डे 21 जून, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने पिता को खास महसूस कराने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही वह उन्हें उपहार भेंट करते हैं और उनके साथ यादगार पल बिताते हैं।

End of Feed