Father's Day 2023 Date in India: जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Father’s Day 2023) मनाया जाता है। फादर्स डे (Father’s Day) दुनियाभर में व्यापक रूप से बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन सभी लोग अपने पिता को उनके प्रयासों और प्यार के लिए धन्यवाद कहते हैं। फादर्स डे उस व्यक्ति के साथ अपने बंधन को संजोने का एक सही अवसर है जिसने आपको बड़ा किया और जो आपको एक अच्छी जीवन शैली देने की पूरी कोशिश करता है - यानी आपके पिता (Father)। पिता बच्चे के जीवन का एक अभिन्न अंग होते हैं और हमारी सभी जरूरतों को पूरा भी करते हैं। फादर्स डे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है, लेकिन दुनिया के ज्यादातर देशों (भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों) में इस दिन को जून के महीने के तीसरे रविवार को मनाते हैं और इसलिए इस साल इन देशों में 18 जून 2023 को फादर्स डे मनाया जाएगा।
Father's Day 2023: भारत में इस साल 18 जून को मनाया जाएगा फादर्स डे।
