पिग्मेंटेशन की वजह से चेहरे की सुंदरता बिगड़ जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन केमिकल होने की वजह से ये प्रोडक्ट्स स्किन को बुरी तरह डैमेज कर देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर आप पिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पिग्मेंटेशन से छुटकारा पा सकते हैं।
पिग्मेंटेशनसे छुटकारा पाने के उपाय (Image: istock)
फेस पैक कैसे बनाएं?
पिग्मेंटेशन दूर करने वाला फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच पपीते का गूदा, एक चम्मच शहद और 2 चम्मच दूध की जरूरत है। सबसे पहले एक कटोरी में इन तीनों चीजों को निकाल लें। फिर इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
इस्तेमाल करने का तरीका
अब इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। जब ये फेस पैक सुख जाए तो फेस वॉश कर लें। इस फेस का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार जरूर करें। इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होगी।
