7-7-7 Rule of Parenting: बस 21 मिनट में संवरेगा बच्चों का भविष्य, पैरेंट्स को भी खूब आ रहा रास, जानिए क्या है पैरेंटिंग का 777 नियम

7-7-7 rule of Parenting in Hindi: 7-7-7 पैरेंटिंग नियम के अनुसार, माता-पिता को हर दिन अपने बच्चे के साथ कम से कम 7 मिनट सुबह, 7 मिनट शाम और 7 मिनट रात में बिताने चाहिए। ये 21 मिनट बच्चों के विकास के लिए काफी अहम हैं। यह नियम न केवल बच्चों की मानसिक और शारीरिक विकास को संवारता है बल्कि माता-पिता और बच्चों के बीच मजबूत संबंध भी स्थापित करता है।

7-7-7 rule of Parenting in Hindi: आपने अकसर पैरेंट्स को कहते सुना होगा कि बच्चे नहीं तो क्या हम शरारत करेंगे, बच्चा जो पसंद करें, जितना पसंद करें, खाने देना चाहिए, पढ़ने वाले बच्चे कहीं पढ़ लेते हैं, स्कूल से क्या होता है..वगैराह-वगैराहय। कुछ सालों पहले तक यही पैरंटिंग का तरीका था। लेकिन अब बदलते वक्त और माहौल के साथ पैरेंटिंग के तरीके भी बदले हैं। अब पेरेंट्स बच्चों के सही विकास के लिए हर कुछ करते हैं तो जो वो कर सकते हैं। बच्चों को अत्यधिक लाड़ दुलार से बिगाड़ देना कल की बात हो चुकी है। अब प्यार दिखाने की सीमा तय करने पर जोर दिया जा रहा है। पहले बड़ों से सवाल पूछना अच्छा नहीं माना जाता था। बच्चों से अपेक्षा होती थी कि वे बड़ों की हर बात सिर झुका कर मान लें अब पैरेंट बच्चों की क्यूरोसिटी को अच्छा मानते हैं। अब पेरेंट्स की सोच बदली है तो जाहिर सी बात है पेरेंटिंग स्टाइल भी बदलेगा।

5

What is 777 rule of Parenting in Hindi

नए जमाने में कई तरह के नए पैरेंटिंग स्टाइल लोग फॉलो कर रहे हैं। अब चाहे वह पांडा पैरेंटिंग हो या फिर टाइगर पैरेंटिंग। कुछ पेरेंट्स एलिफेंट पैरेंटिंग अपना रहे हैं तो कुछ स्ट्रिक्ट पैरेंटिंग। इन दिनों पैरेंटिंग का एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इस नए पैरेंटिंग रूल को 7-7-7 रूल कहा जा रहा है। एक्सपर्ट्स भी पैरेंटिंग के इस 7-7-7 रूल को बच्चों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण और फायदेमंद बता रहे हैं।

End of Feed