बारिश में फिसलकर गिरना क्यों है बड़ा हेल्थ रिस्क, डॉक्टर बोले- हड्डी टूटने से लेकर ब्रेन इंजरी तक हो सकता है नुकसान

Monsoon Slip And Fall Health Risk: क्या आप जानते हैं बारिश में फिसलकर गिरना सिर्फ हल्की चोट की वजह नहीं बनता, बल्कि यह हड्डी टूटने, सिर में चोट, रीढ़ की समस्या और लंबे इलाज की वजह बन सकता है। आइए डॉक्टर से जानें इसके हेल्थ रिस्क और जरूरी सावधानी।

Monsoon Slip And Fall Health Risk: बारिश का मौसम हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन यही मौसम कई बार अपने साथ बड़ी परेशानी भी लेकर आता है। इन दिनों गीली सड़कें, काई जमे फुटपाथ, फिसलन वाली सीढ़ियां और पानी से भरे गड्ढे किसी भी व्यक्ति का संतुलन बिगाड़ सकते हैं। अक्सर लोग फिसलकर गिरने के बाद सोचते हैं कि बस हल्की चोट लगी है और कुछ देर में सब ठीक हो जाएगा। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हर गिरना इतना मामूली नहीं होता। कई बार एक पल की फिसलन हड्डी टूटने, जोड़ों में गंभीर चोट, रीढ़ की समस्या या सिर में ऐसी चोट की वजह बन जाती है, जिसका असर कई महीनों तक रहता है। इसलिए बारिश में हुई किसी भी गिरावट को हल्के में लेना सही नहीं है। समय पर पहचान और सही इलाज आपको बड़ी परेशानी से बचा सकता है।

Monsoon Slip And Fall Health Risk

बारिश में एक बार फिसलने से हो सकता है बड़े नुकसान

बारिश में गिरना क्यों बन जाता है बड़ा हादसा

अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन सर्जरी विभाग के कंसल्टेंट एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चित गोयल बताते हैं कि बारिश में सड़कें, फुटपाथ, सीढ़ियां और टाइल्स बेहद फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में संतुलन बिगड़ते ही शरीर का पूरा वजन अचानक टखने, घुटने, कलाई, कूल्हे या कमर पर पड़ सकता है। इसी वजह से कई बार छोटी दिखने वाली गिरावट भी गंभीर चोट में बदल जाती है।

End of Feed