Best Kurtis of India: मर्दों का कुर्ता ऐसे बना लड़कियों का फेवरेट कपड़ा, देसी लुक क्यों हुआ हिट, गर्मियों में इस तरह देगा बेस्ट लुक

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 17, 2024, 06:48 AM IST

Best Kurtis of India (कुर्ती की डिजाइन लेटेस्ट): साड़ी के बाद इंडियन फैशन इंडस्ट्री में कुर्तियों की गजब डिमांड है। सालों साल पुरानी कुर्तियों की डिजाइन्स जितनी अनोखी है, इसका इतिहास भी उतना ही दिलचस्प है। यहां देखें भारत में सलवार कुर्ती का इतिहास, सबसे फेमस और लेटेस्ट कुर्ती की डिजाइन, गर्मियों के लिए बेस्ट सूट।

Best Kurti's of India (कुर्ती की डिजाइन लेटेस्ट): काजल, झुमके, बिंदी.. उस कुर्ती के लिए मचलने लगी है, प्रेम में डूबी लड़की आजकल संवरने लगी है.. देसी अंदाज में सजने संवरने के लिए बेशक ही हर लड़की के दिमाग में सबसे पहले कुर्ती पहनने का ही ख्याल आता है। साड़ियों के बाद अगर भारतीय महिलाओं के पहनावे में किसी कपड़े की डिमांड सबसे ज्यादा रही है, तो वो कुर्तियां हैं। वैसे तो फैशन इंडस्ट्री में लगभग हर थोड़े दिन में कोई न कोई नए कपड़ा का ट्रेंड आता रहता है। लेकिन कूल लुक वाली कम्फर्टेबल कुर्तियां ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का ऐसा बेहतरीन मेल है, जिसे हर ओकेजन पर स्टाइल किया जा सकता है। भारत की कॉटन, चिकनकारी, लखनवी से लेकर जयपुरी आदि तक की कुर्तियां लगभग सभी लड़कियों को खूब पसंद आती है। भारत तो क्या विदेशी महिलाओं को भी खूब पसंद आने वाली इन सालों साल पुरानी कुर्तियों की डिजाइन जितनी अनोखी है, इसका इतिहास भी उतना ही ज्यादा दिलचस्प है।

Best Kurti for Summer, Kurti History in India, latest kurti suit designs

Latest Kurti design for summer

मर्दों का कुर्ता कैसे बना औरतों का फेवरेट..

महिलाओं का पसंदीदा ट्रेडिशनल अटायर माना जाने वाला कुर्ता, वास्तव में केवल पुरुषों के लिए ही बनाया गया था। शक, कुषाण, पार्थियन्स जैसे राजवंशों द्वारा भारत में करीब 2nd सेंचुरी BC के आस पास कुर्ता, सलवार तो टोपी का ट्रेंड चालू किया था। जो आगे चलकर गुप्त राजवंश तो मुगल काल में और भी ज्यादा फेमस हो गया है। सेंट्रल एशिया में 19वीं शताब्दी के महान राजा, कलाकार, दार्शनिक आदि लोग कुर्ता पजामा पहना करते थे। पहनावे को लेकर इतिहास से जो साक्ष्य मिले हैं, उनके अनुसार भारत समेत बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, तो श्रीलंका के लोग ही कुर्ता पहनते थे।

End of Feed