Kiss Day: क्यों करते हैं Kiss, कहां से आया चुंबन का चलन, आखिर क्यों होठ से आकर्षित होते हैं मर्द, जानिए प्यार में चूमने की अहमियत

Why kiss is important in love: इंसान के शरीर में जननांगों को छोड़ दिया जाए तो सबसे संवेदनशील अंग होठों को माना जाता है। मानव शरीर का एक्सपोज़्ड हिस्सा होठ ही होते हैं जो कामुकता को जगाते हैं। लिप्स पर सबसे ज्यादा नर्व न्यूरॉन्स होते हैं। होठों का ज़रा सा छुआ जाना भी हमारे शरीर को एक खास तरह की अनुभूति देता है। होठों पर चूमना हमारे दिमाग के एक बड़े हिस्से को सक्रिय कर देता है।

History, Importance and Significance of Kiss in Love Relationship: पूरी दुनिया में 13 फरवरी को किस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी युगल एक दूसरे के होठों को चूम कर अपनी मोहब्बत का इजहार करते हैं। चुंबन एक जादुई प्रकिया है जो दिल में उठे ज्वार को शांत करने के साथ ही प्रेम के एहसास को और भी मजबूत बनाती है। यही वो जरिया है, जो आपको अपने साथी के मीठे से स्पर्श का एहसास कराता है। यह चुंबन दो जिस्म को एक जान करता है। चुंबन ना सिर्फ एक भावनात्मक अभिव्यक्ति है बल्कि एक वैज्ञानिक प्रक्रिया भी है। जब आप किस करते हैं तो सांसें रुक रुक कर गहरी आती हैं। दिल जोर से धड़कने लगता है और आंखों की पुतलियों फैल जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किस करने से क्यों आपके शरीर में उत्तेजना पैदा हो जाती है। आइए जानते है चुंबन का पूरा विज्ञान।

4

Explained history of kiss, Why do we kiss on the lips, who invented kissing on lips, Why kiss is important in love

होठ चूमने का इतिहास (History of Kissing)

सबसे पहले बता दें कि किसी भी तरह से चूमने का सबसे पुराना उदाहरण करीब तीन हजार साल पहले भारतीय वैदिक संस्कृति में मिलता है। प्राचीन काल में भारत में प्रेम की अभिव्यक्ति के दौरान लोग एक दूसरे को सूंघते थे। सूंघने से गालों को चूमने की शुरुआत हुआ। कई बार गलती से गालों पर चूमने और सूंघने से होठ टकरा जाते। होठों का छुअन कपल्स को और भी ज्यादा रोमांचित और उत्तेजित कर देता था। वैसे अगर बतौर संस्कृति होठों को चूमने की बात करें तो इसी शुरुआत रोम से मानी जाती है। इसी कारण होठ से होठ सटा कर किस करने को फ्रेंच किस भी कहा जाता है।

End of Feed