बिदेसिया: कहानी प्रवास, प्रेम और प्रतीक्षा की, आवाज हर उस दिल की जो किसी अपने से बिछड़ा

Bidesia Folk: बिदेसिया एक पुकार है उस अभागिन की जो अपने बालम के परदेस चले जाने पर चुपचाप आंसुओं की भाषा बोलती है। बिदेसिया के भोजपुरी गीतों में विरह की तड़प, सामाजिक विडंबना और प्रेम की अग्नि की तपिश झलकती है। ढोलक की थाप, मंजीरे की टनकार और संवादों की मिठास में सजी यह कला आज भी जीवंत है क्योंकि बिदेसिया आज भी हर उस दिल की आवाज़ है, जो किसी अपने से बिछड़ा है।

लोक कलाएं किसी भी जगह या समुदाय की ऐसी धड़कन होती है जो इतिहास, संस्कृति और भावनाओं की स्याही से सजती है। बात जब बिहार और वहां कि लोक कला की हो तो यहां की हर रेखा, हर रंग और हर धुन जन-जीवन के संघर्ष, उल्लास और आध्यात्मिक गहराई को स्वर देती है। उदाहर से समझे तो मधुबनी पेंटिंग जहां मिथिला की स्त्रियां अपनी पीढ़ियों की पीड़ा, प्रेम और पूजा को रंगों में पिरोती हैं तो वहीं सोहार, कोहबर, पटचित्र और झिझिया जैसी कलाएं बिहार के लोकजीवन का रंगीन अध्याय हैं। इन कलाओं में केवल साज नहीं होते, बल्कि समाज के सवाल होते हैं। मिट्टी की गंध, त्योहारों की उमंग और रिश्तों की परंपरा होती है। बिहार की लोक कला की बात तब तक पूरी नहीं होती जब तक बिदेसिया नाट्यकला की बात ना हो।

Bidesia Lead

जब गीत, नृत्य और पीड़ा मिलते हैं तब जन्म लेता है बिदेसिया

क्या है बिदेसिया

क्या है बिदेसिया

बिदेसिया एक लोक रंगमंच है जिसमें संगीत, अभिनय, गीत और नाच का अद्भुत संगम होता है। यहां बिदेसिया शब्द का अर्थ है – वह जो विदेश (अपने गांव से बाहर, आमतौर पर शहर या महानगर) में गया है। यह नाट्यकला उस स्त्री की पीड़ा को केंद्र में रखता है जिसका पति या प्रेमी रोजगार के लिए गांव छोड़कर बाहर चला गया है और वह अकेले जीवन जी रही है। बिहार की माटी में उपजा बिदेसिया केवल एक लोकनाट्य नहीं, बल्कि एक ऐसी भावनात्मक यात्रा है जो गांव की चौपाल से उठकर नारी हृदय की पीड़ा को गूंज में बदल देती है।

End of Feed