Evening Snacks Recipe Without Oil: अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की तलाश में हैं, तो यह ऑयल-फ्री कटलेट रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस वाली रेसिपी को फॉलो कर कटलेट न केवल टेस्टी बनते हैं, बल्कि इन्हें बनाना बहुत ही आसान भी हो जाता है। देखें शाम की चाय के साथ एन्जॉय करने के लिए स्वादिष्ट कटलेट की रेसिपी, ऑयल फ्री इंडियन स्नैक्स।
कटलेट की रेसिपी
सामग्री
- 2 उबले आलू
- 1/2 कप उबले हुए चने
- 1 छोटी कटी हुई प्याज
- 1 हरी मिर्च
- 1/2 इंच अदरक
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच कटा हरा धनिया
- 1/4 कप ओट्स या ब्रेडक्रंब
बिना तेल के कटलेट बनाने की विधि
स्वादिष्ट कटलेट बनाने के लिए आपको एक बाउल में उबले आलू और चने को अच्छे से मैश कर लेना है। और फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, जीरा पाउडर समेत बाकि सारे मसाले एड करने हैं। फिर आपको इस मिश्रण से छोटे-बड़ी कटलेट बना लेने हैं। आप इन्हें ब्रेड या ओट्स के साथ हल्का कोट कर सकते हैं। फिर आपको एक नॉन स्किट पैन में या एयर फ्रॉयर में कटलेट को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकना है। और बस तैयार हैं आपके ऑयल फ्री गर्मा गरम टेस्टी क्रिस्पी कटलेट। जिसे आप टोमेटो केचप या किसी पसंद की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
ये वाली रेसिपी आप शाम के स्नैक्स के साथ साथ झटपट बनने वाले नाश्ते में भी बना सकते हैं। जरूर ही अगर आप नई और हेल्दी रेसिपीज ट्राई करने के शौकीन हैं, तो इस रेसिपी को जरूर ही फॉलो कीजिए।
