Sawan First Monday Rangoli Design 2025: सावन का महीना 11 जुलाई से शुरु हो चुका है और आज सावन का पहला सोमवार शिव भक्तों द्वारा बहुत ही उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू तीज त्योहार पूजा पाठ के साथ साथ घर आंगन की साज सज्जा के बिना भी अधूरे हैं, ऐसे में शुभ शगुन की रंगोली बनाना बहुत स्पेशल है। अगर आप भी सावन के पहले सोमवार पर आंगन में खास रंगोली बनाना चाहते हैं। तो ये ट्रेंडी, सिंपल, ईजी और लेटेस्ट रंगोली की डिजाइन्स बहुत ही ज्यादा प्यारी लगेंगी और आपके आंगन के लुक में चार चांद लगा देंगी।

Sawan Rangoli Design (Photo Credit: Istock)
सावन में खास शिव नाम की रंगोली बनानी है, तो ये दोनों ही रंगोली की डिजाइन्स एकदम सिंपल और प्यारी है। बिगिनर्स ऐसी वाली शिव नाम की रंगोली आसानी से घर के आंगन तो मंदिर के द्वार में बनाकर सावन के पहले सोमवार की खुशियां चौगुनी कर सकते हैं।

Simple Rangoli Design (Photo Credit: Istock)
चावल का इस्तेमाल कर बनाई गई ये वाली रंगोली भी बहुत ही ज्यादा न्यू लुक दे रही है। अगर आपको एकदम नए स्टाइल वाली रंगोली बनानी है, तो ये महादेव लिखी रंगोली को आप असली फूल फूलों से सजाकर बना सकते हैं।

Sawan First Monday Rangoli (Photo Credit: Istock)
बेलपत्र पर शिव नाम के सजी ये वाली एकदम सिंपल और सुंदर रंगोली भी इस सावन आपके आंगन की शान बढ़ाएगी।

Sawan Rangoli Photo (Photo Credit: Instagram/Jeet Rangoli)
भगवान शिव और श्रीकृष्ण के खूबसूरत मिलन वाली ये रंगोली भी सावन में बहुत सुंदर लगेगी। ऐसी रंगोली आप असली फूल के साथ दीप से सजा सकते हैं। गोल के साथ साथ चोकोर बैकग्राउंड के साथ भी ये रंगोली ट्रेंडी लगेगी।

Rangoli Design (Photo Credit: Istock/Radhika Rangoli)
ज्योमेट्रीकल शेप वाली रंगोली की डिजाइन्स इन दिनों बहुत ट्रेंड में है। सावन स्पेशल ये दोनों रंगोली डिजाइन्स आप अपने मन पसंद रंगों का इस्तेमाल कर बना सकते हैं।
