लाइफस्टाइल

Minimalist Skincare Trend: क्या है मिनिमलिस्ट स्किनकेयर ट्रेंड? जिसकी दीवानी हो रही हर लड़की

Minimalist Skincare Trend: अच्छी स्किन के लिए अच्छा स्किनकेयर बहुत जरूरी होता है। ऐसे में इन दिनों मार्केट में एक खास स्किनकेयर ट्रेंड वायरल हो रहा है। देखें क्या है वायरल मिनिमलिस्ट स्किनकेयर ट्रेंड जो सेलेब्स को भी काफी पसंद है और हर किसी को फॉलो करना ही चाहिए।

Image

मिनिमलिस्ट स्किनकेयर ट्रेंड क्या है (Photo Credit - Istock)

Minimalist Skincare Trend: खराब लाइफस्टाइल, खानपान की खराबी तो प्रदूषण आदि के कारण स्किन को काफी नुकसान सहना पड़ता है। ऐसे में अच्छी स्किन के लिए रोजाना तौर पर अच्छा स्किनकेयर करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। अब वैसे तो ब्यूटी इंडस्ट्री में आय दिन नए नए स्किनकेयर ट्रेंड्स आते रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है, जो सेलेब्स से लेकर आम लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है। इस स्किनकेयर ट्रेंड का नाम है मिनिमलिस्ट स्किनकेयर ट्रेंड, इस सरल स्किनकेयर से समय और पैसे की बचत भी होती है। देखें आखिर ये है क्या -

क्या होता है मिनिमलिस्ट स्किनकेयर?

मिनिमलिस्ट स्किनकेयर का मतलब है कम उत्पादों का इस्तेमाल करके त्वचा की देखभाल करना। इसमें केवल कुछ जरूरी चीजें जिसमें क्लींजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन भी शामिल होते हैं। इस ट्रेंड के अनुसार, बहुत सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिससे रैशेज, एक्ने या सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है।

स्टेप बॉय स्टेप करें फॉलों

मिनिमलिस्ट स्किनकेयर ट्रेंड में सबसे पहले फेसवॉश होता है, जिससे स्किन क्लीन और हाइड्रेटेड रहती है। फिर उसके बाद चेहरे पर सीरम लगाना होता है, इससे भी स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रहती है। सीरम के बाद इस स्किनकेयर ट्रेंड में सिंपल सा मॉइश्चराइजर शामिल है, आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से कोई भी माइल्ड मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। स्किन को मॉइश्चराइज करने के बाद सनस्क्रीन लगाना बहुत आवश्यक है। और बस इसी सिंपल मिनिमलिस्ट स्किनकेयर रूटीन को रोजाना फॉलो कर आपकी स्किन एकदम बेदाग और चमकदार हो जाएगी।

बहुत है फायदे

इस वाले स्किनकेयर को फॉलो कर आपकी स्किन की नेचुरली देखभाल हो जाएगी। वहीं ये कम खर्च में बेहतरीन फायदे प्रदान करने वाला स्किनकेयर रूटीन है। वहीं कई स्किनकेयर रूटीन्स में बहुत से स्टेप होते हैं जो काफी टाइम ले सकते हैं, ये वाला स्किनकेयर आपको कम समय, कम पैसे में बढ़िया लाभ देगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article