Evening Snacks Dabeli Recipe (दाबेली रेसिपी): शाम होते होते अगर आपका मन भी कुछ चटपटा स्वादिष्ट खाने का करता है। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि, जल्दी से क्या बनाएं? तो गुजरात की फेमस स्ट्रीट फूड रेसिपी ट्राई करना बनता है। गुजरात और महाराष्ट्र में दाबेली बहुत ही फेमस स्ट्रीट फूड है, जिसमें पाव, टिक्की के साथ चटपटी चटनियों भरपूर मात्रा में होती है। ऐसे में अगर शाम की ही चाय के साथ आपको भी कुछ टेस्टी सा जल्दी बनने वाली डिश खानी है। तो बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए दाबेली बना लें। यहां देखें दाबेली रेसिपी, दाबेली कैसे बनाते हैं, हिंदी में रेसिपी।
दाबेली की रेसिपी, Dabeli Recipe in Hindi
सामग्री
ये वाली रेसिपी की सामग्री 2-3 लोगों के हिसाब से बताई गई है, आपकी अपनी जरूरत के अनुसार सामग्री की क्वांटिटी कम ज्यादा कर सकते हैं।
- 6 दाबेली बन या मोटे पाव
- 2 कप उबले आलू
- 1 छोटा बारीक कटा प्याज
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1/4 कप अनार के दाने
- 2 टेबलस्पून कटी धनिया पत्ती
- 1/2 छोटा चम्मच नमक
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 2 टेबलस्पून तेल
- 1 टेबलस्पून नींबू का रस
- मूंगफली और सेंव
दाबेली बनाने की विधि
1. टेस्टी सी दाबेली बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू का मसाला तैयार करना होगा। इसके लिए एक कटोरी में उबले आलू को मैश कर लें। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, डबेली मसाला और नींबू का रस मिलाएं। और फिर इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें।
2. फिर आपको पाव या बन को तवे पर बटर या तेल डालकर सेक लेना। और फिर उसमें आपको हरी-लाल चटनी भी अपनी पसंद से लगा लेनी है।
3. सिके हुए बन में आपको आलू वाली स्टफिंग भरनी है और अब इसे अच्छे से थोड़ा क्रिस्पी कर लें।
4. फिर बन के ऊपर कच्चा प्याज, हरी मिर्च, अनार दाना, मूंगफली तो सेव डालनी है।
5. और बस आपकी टेस्टी दाबेली बनकर तैयार है, इसे गर्मा गरम सर्व करें। चाहे तो आप इसके धनिया पत्ती से भी गार्निश कर सकते हैं।
