मन की बात में पीएम मोदी ने किया मेघालय के एरी सिल्क का बखान, क्या है ये और क्यों कहते हैं इसे 'अहिंसा सिल्क'

Eri Silk Fabric from Meghalaya (एरी सिल्क क्या है): 29 जून को मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहिंसा सिल्क का बखान है। अहिंसा सिल्क दरअसल मेघालय में बनने में वाला एरी सिल्क है जिसे हाल ही में GI Tag भी मिला है। जानें क्या है एरी सिल्क और क्यों इसे 'अहिंसा सिल्क' कहा जाता है।

Eri Silk Fabric from Meghalaya (एरी सिल्क क्या है): 29 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 123वें एपिसोड में एक खास सिल्क का उल्लेख किया है। इसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पीएम ने देशवासियों से मेघालय का एरी सिल्क अपनाने की अपील की। उन्होंने मेघालय में बनने वाली एरी सिल्क का जिक्र करते हुए इसकी खासियत बताई।

eri silk fabric from Meghalaya

Eri Silk Fabric from Meghalaya (एरी सिल्क क्या है)

एरी सिल्क पर क्या कहा पीएम मोदी ने

पीएम ने कहा कि हमारा भारत जिस तरह अपनी क्षेत्रीय, भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है, उसी तरह कला, शिल्प और कौशल की विविधता भी हमारे देश की एक बड़ी खूबी है। आप जिस क्षेत्र में जाएंगे, वहां की कुछ-न-कुछ खास और लोकल चीज के बारे में आपको पता चलेगा। हम अक्सर ‘मन की बात’ में देश के ऐसे अनोखे उत्पाद के बारे में बात करते हैं। ऐसा ही एक उत्पाद है मेघालय का एरी सिल्क।

End of Feed