Engineer's Day: सुबह उठने से रात में सोने तक इंजीनियरिंग हमेशा हमारे साथ, देखें 10 कमाल के सबूत

Engineer's Day: कैसे सुबह अलार्म बजने से लेकर रात में AC चलाने तक इंजीनियरिंग हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। मोबाइल, लिफ्ट, बिजली, पानी, सड़क, इंटरनेट, डिजिटल पेमेंट और सुरक्षा जैसे 10 सिस्टम रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं।

Engineer's Day: हर सुबह जब अलार्म बजता है और हम नींद से उठते हैं, तब शायद ही कभी सोचते हैं कि हमारे आसपास मौजूद कितनी चीजों के पीछे इंजीनियरिंग का दिमाग काम कर रहा है। मोबाइल की स्क्रीन से लेकर घर की बिजली, नल से निकलता पानी, लिफ्ट, सड़क, ट्रैफिक सिग्नल और इंटरनेट जैसी सुविधाएं। हमारी दिनचर्या का शायद ही कोई हिस्सा ऐसा हो, जो इंजीनियरिंग से अछूता हो।

engineers day

तकनीक का हाथ हमारे साथ

हर साल 15 सितंबर को Engineers’ Day मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान इंजीनियर और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। लेकिन इंजीनियरिंग की असली कहानी सिर्फ बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में नहीं, बल्कि उन छोटी सुविधाओं में भी दिखाई देती है, जिनके बिना हमारा रोज का जीवन मुश्किल हो सकता है। आइए सुबह से रात तक के ऐसे 10 उदाहरण देखते हैं। जो हमारी जिंदगी में इंजिनियरिंग (Engineering in Everyday Life) का शानदार उदाहरण हैं।

End of Feed