ब्राज़ील की एडुआर्डा ब्रूम ने जीता मिस सुप्रानेशनल 2025 का खिताब, भारत की आयुश्री मलिक ने भी देश को किया गौरवान्वित

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 28, 2025, 01:44 PM IST

ब्राज़ील की एडुआर्डा ब्रूम को पोलैंड में मिस सुपरनैशनल 2025 का ताज पहनाया गया। 23 वर्षीय साहित्य स्नातक और प्रेरक वक्ता, वह अपने प्रोजेक्ट प्रोटागोनिस्टास डो अमान्हा के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करती हैं। वहीं भारत की आयुश्री मलिक ने भी टॉप 24 में अपनी जगह बनाकर देश को गौरवान्वित करने का काम किया।

मिस सुप्रानेशनल के 16वें संस्करण को अपना नया विजेत मिल गया है। मिस सुप्रानेशनल 2025 का आयोजन 27 जून 2025 को पोलैंड के नॉवी सोंच (Nowy Sącz) में स्ट्रजेलेकी पार्क एम्फीथिएटर (Strzelecki Park Amphitheater) में हुआ था। ब्राजील की एडुआर्डा ब्रौम (Eduarda Braum) ने मिस सुप्रानेशनल 2025 का खिताब जीता। उन्होंने इंडोनेशिया की हरष्ट हरफा जाहरा (Harashta Haifa Zahra) को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया। जर्मनी की अन्ना लाक्रिनी (Anna Lakrini) फर्स्ट रनर-अप रहीं।

eduarda brum

ब्राजील के एस्पिरिटो सैंटो में अफोंसो क्लाउडियो की 23 वर्षीय एडुआर्डा एक साहित्य स्नातक, मॉडल और प्रस्तुतकर्ता हैं। 1.86 मीटर लंबी, वह अपने मजबूत कॉम्युनिकेशन स्किल्स और लोगों के साथ गहरे संबंधों के लिए जानी जाती हैं। मिस सुपरनैशनल वेबसाइट के अनुसार, "उन्होंने प्रोटागोनिस्टास डू अमान्हा की स्थापना की, एक परियोजना जिसके तहत वह शिक्षा और आत्म-जागरूकता की शक्ति के बारे में सार्वजनिक स्कूलों में प्रेरक भाषण देती हैं।

End of Feed