Weight Loss Tips: दही खाने से तेजी से कम होता है वजन, बस यूं करें इस्तेमाल, मिलेगा डबल फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:11 PM IST

Curd Benefits for Weight Loss: दही हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद फूड्स में शामिल होती है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं, वे अपना वजन घटाने के लिए कर्ड यानी दही को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोटापे को भगाने के लिए करें दही का इस्तेमाल
  • वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट में करें शामिल
  • इस फूड से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Curd Benefits for Weight Loss: दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करने में मददगार होता हैं। लेकिन कुछ ही लोग जानते हैं कि, दही को प्रतिदिन खाने से वजन घटाने में भी काफी हद तक हेल्प मिल सकती है। इस फूड को लोग अलग-अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे मीठे के रूप में इनटेक करते हैं। तो वहीं कुछ लोग इसे नमकीन और चटपटा बनाकर खाने के लिए उपयोग करते हैं। दही से रायता, लस्सी, छाछ, कढ़ी जैसे कई रेसिपी तैयार किए जाते हैं। इसमें गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने की ताकत भी होती है। इसके अलावा वजन घटाने के लिए भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। जी हां, यदि आप अपने शरीर की चर्बी से परेशान हो चुके हैं तो अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करें। क्योंकि इसमें कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो वेट को कंट्रोल करने में सहायता कर सकते हैं।

curd for weight loss

curd for weight loss

दही के अचूक फायदे

  1. दही आप की चर्बी को जलाने का काम करती है और इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखते हैं।
  2. दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बीएमआई को नियंत्रित करने में मददगार होता है।
  3. जो लोग वजन घटाने के लिए जिम जाते हैं या घर पर ही योगा, एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें अधिक प्रोटीन वाली चीजों को खाने की जरूरत होती है। ऐसे में दही सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें लो कार्ब्स और हाई प्रोटीन पाया जाता है, जो वेट लॉस के लिए बेहतर होता है।
  4. दही खाने से हमारे शरीर को नमी (Hydrated) मिलती है। साथ ही यह हमारे बालों और स्किन को चमकदार बनाने में सहायता करते हैं।

End of Feed