5 Paneer Dishes: पनीर से बनाएं ये 5 तरह की टेस्टी डिश, जानें आसान रेसिपी तो मिलेगा रेस्त्रां जैसा मिलेगा स्वाद, नए साल पर होगी खूब तारीफ

5 Paneer Dishes For New Year Party: नए साल की पार्टी में क्या-क्या बनने वाला है, ये मेन्यू तो आप तैयार कर ही रहे होंगे। यहां हम आपको पनीर से बनने वाली 5 जबरदस्त डिशेज उनकी रेसिपी के साथ बता रहे हैं, जिसे आप अपने पार्टी मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। इन डिशेज को ट्राई करके मेहमान भी तारीफ करने से नहीं थकेंगे।

5 Paneer Dishes For New Year Party: नए साल का स्वागत एकदम शानदार होना चाहिए। पार्टी की तैयारियां तो शुरू हो ही चुकी हैं, इंतजार है तो बस नए साल के आने का। इस मौके पर लोग घरों में हाउस पार्टी रखते हैं, जिसमें तरह तरह की डिशेज होती है। पार्टी के मेन्यू में रोटी हो या नान लेकिन पनीर का होना जरूरी है। पनीर से कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनती हैं। अगर आपके अभी तक कोई डिश फाइनल नहीं की है तो आप यहां देख सकते हैं। यहां पनीर से बनने वाली 5 शानदार डिशेज की लिस्ट है। साथ ही हर डिश की रेसिपी भी दी गई है। दी गई रेसिपी को फॉलो करके आप इन डिशेज को आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं। यकीनन ये आपके मेहमानों को भी पसंद आएगी और इतनी सारी पनीर की रेसिपी बनाकर आपकी शान भी बढ़ेगी।

new year party menu ideas from paneer recipes in hindi

1. कढ़ाही पनीर

कड़ाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़े काट लें। फिर प्याज को चौकोर टुकड़े काट लें। शिमला मिर्च को भी चौकोर टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गर्म करें। इसमें पनीर के टुकड़े डालकर दो मिनट भून लें। अब इसी कड़ाही में शिमला मिर्च और कटे प्याज को डालकर उसे तब तक भूनें जब तक कि वो कुरकुरे न हो जाएं। इधर टमाटर, हरी मिर्च, काजू को लें और उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब फिर से कड़ाही को आंच पर चढ़ाकर इसमें जीरा, धनिया, हल्दी, कसूरी मैथी, हींग डालकर फ्राई करें। फिर टमाटर, अदरक का पेस्ट और काजू का पेस्ट इसमें डालें। अब लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। इसके बाद इसमें गरम मसाला और नमक को मिला दें। ऊपर से पानी भी डाल दें। फिर इसे फ्राई करते हुए इसमें पनीर, शिमला मिर्च और प्याज के टुकड़े डालकर अच्छे से चलाएं। ऊपर से हरा धनिया भी डाल दें। अब लगभग 5 मिनट के लिए ढंककर रखें और पकने दें। कड़ाही पनीर तैयार है।

End of Feed