Mango Shahi Tukde से मुंह मीठा कर बोले ईद मुबारक! यहां देखें लजीज शाही टुकड़े की ईजी रेसिपी

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 2, 2023, 12:51 AM IST

Mango Shahi Tukda Recipe: ईद की दावत पर चटपटे खाने के साथ मीठे का तड़का एन्जॉय करना चाहते हैं। तो इस सुहाने में मैंगो शाही टुकड़ा बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। रेस्टोरेंट जैसा लजीज आम वाला शाही टुकड़ा बनाने के लिए फॉलों करें ये आसान सी रेसिपी।

Mango Shahi Tukda Recipe: त्योहार कोई भी हो, मिठाई खाने से त्योहार की खुशियां दुगनी हो ही जाती है।अगर ईद पर आप भी परिवार और दोस्तों को लजीज दावत पर बुलाकर उनको मुंह मीठा कर ईद की बधाई देना चाहते हैं। तो ऐसे में घर पर स्वादिष्ट शाही टुकड़ा बनाना बेस्ट हो सकता है, त्योहारों पर खाने की मेज पर बैठ परिवार के साथ हंसी मजाक रौनक लगाने के साथ अगर जुबान पर आम की इस मिठाई का जायका हो, तो क्या ही बात है। घर पर ही आप बहुत जायकेदार शाही टुकड़ा बनाकर लुत्फ उठा सकते हैं।

Mango shahi tukda recipe, shahi tukda, eid dessert recipe

Easy and Tasty Mango Shahi Tukda recipe for Eid

अगर आप और आपके परिवार के लोग मिठाई के शौकीन हैं और मीठा बड़े चाव से खाते हैं, फिर तो ये खास आम वाले शाही टुकड़े की रेसिपी एक बार घर पर ट्राई कर ही लीजिए। शाही टुकड़े को आप एक ब्रेड की पुडिंग या चाश्नी वाले केक जैसा मान सकते हैं। शाही टुकड़े को बहुत ही टेस्टी रबड़ी के साथ खाया जाता है। हल्की गर्मी वाले इस मौसम में आप बेहतरीन ताजे आम से शाही टुकड़ा और मैंगो रबड़ी बनाकर लुत्फ उठा सकते हैं। झटपट कम मेहनत में बहुत ही टेस्टी मैंगो टुकड़ा बनाने के लिए आपको बस ये आसान सी रेसिपी फॉलो करनी होगी।

End of Feed