Instant Easy Kheer Recipe In Hindi: हिंदू धर्म में कई सारे तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। शारदीय नवरात्रि के बाद 16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर देशभर में लोग खीर बनाते हैं और चांदनी रात में खुली आसमां के नीचे खीर का बर्तन रखते हैं। कहते हैं कि इस दिन खीर चांद की रौशनी में अमृत जैसा बन जाता है। अगर आप भी फटाफट स्वादिष्ट खीर बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको मात्र 15 से 20 मिनट में रबड़ीदार खीर बनाने की विधि बता रहे हैं। इस हिंदी रेसिपी को फॉलो करके आप अपने पूरे परिवार का दिन खुश कर सकते हैं।
Sharad Purnima 2024 Special Kheer Recipe / Easy Kheer Recipe / Kheer Recipe In Hindi -
खीर बनाने की सामग्री -
1. बासमती टूकड़े वाले चावल या फिर मोटे चावल
2. दूध
3. पानी
4. चीनी
5. इलायची या इलायची पाउडर
6. किशमिश
7. सूखा नारियल
8. काजू
9. देसी घी
10. केसर (ऑप्शनल)
खीर बनाने की विधि -
1. सबसे पहले चावल को आधे घंटे पहले ही भिगोकर रख दें।
2. दूसरी तरफ कढ़ाही में एक कप मानी डालकर फिर उसमें दूध को उबाल लें।
3. अब आपको उबलते हुए दूध में भूले हुए चावल डाल लें। गैस की फ्लेम तेज रखकर आपको इसे ढककर 10 मिनट पकाना है।
4. अब इसके बाद आपको कूटी हुई इलायची या इलायची पाउडर को उबलते हुए दूध और चावल में डालना है। आप चाहें तो इसमें केसर का दूध भी मिला सकते हैं।
5. अब 15 से 20 मिनट में आपके चावल अच्छे से पक जाएंगे। पकते ही आपको इसमें चीनी मिलानी है।
6. अब एक दूसरी तरफ आपको पैन में घी डालकर इसमें घिसा हुआ सूखा घिसा नारियल, काजू डालकर फ्राई करें।
7. अब पकते हुए खीर को थोड़ा मैस करें और इसी में भूने हुए ड्राई फ्रूट्स को डालें। आपकी रबड़ीदार खीर तैयार है।
ध्यान दें-
आपको अगर रबड़ीदार स्वादिष्ट खीर बनानी है तो आपको खीर बनाने वाला बर्तन जरा भारी और मोटा ही लेना चाहिए। गाढ़ी खीर बर्तन में चिपकती है। साथ ही खीर पकने के बाद ही चीनी डालें, नहीं तो इसके फटने का डर रहता है।
