Durga Ashtami 2025 Wishes Messages, Quotes, Shayari in Hindi: दुर्गा अष्टमी नवरात्रि के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण दिनों में से एक मानी जाती है। इसे महाअष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप, महागौरी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि महागौरी मां अपने भक्तों के जीवन से अंधकार और दुख दूर कर उजाला और सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं।
Durga Ashtami: दुर्गा अष्टमी 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
दुर्गाष्टमी के दिन नौ छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उन्हें घर बुलाया जाता है, उनके चरण धोए जाते हैं और उन्हें भोजन, उपहार व आशीर्वाद देकर विदा किया जाता है। आज दुर्गा अष्टमी के खास पर्व को और भी खास बनाना है तो आप अपनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें दुर्गा अष्टमी के हार्दिक शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी हिंदी में:
1. श्वेत वस्त्र धारण करने वाली,
बैल पर सवार, चार भुजा वाली,
त्रिशूल धारण करने वाली,
मां महागौरी आपके परिवार
और संतान की सुरक्षा करें !
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं !
2. जो करें मां दुर्गा का मनन, कटे उसके सारे कलेश
युग-युग में साधु मुनि देते हैं सबको यह उपदेश।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
3. चांद की चांदनी
बंसत की बहार
फुलों की खुशबू
अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्यौहार
4. कुमकुम भरे कदमों से आए
मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,
Happy Durga Ashtami 2025 !
5. जी लो जी भर के, मां तुम्हारे साथ है
किसी से क्या घबराना जब सर पर दुर्गा का हाथ है
हैप्पी दुर्गा पूजा!
6. हर युग में मुनि ज्ञानी देते सबको यह उपदेश
जो मां दुर्गा का मनन मन से करे उसके कटे सब कलेश।
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
7. जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी
करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती
कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी
Happy Durga Ashtami 2025 !
8. मां की शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो
हर घर में सुख शांति का वास हो,
जय माता दी।
दुर्गा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
9. सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
आपको दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं !
10. मां की कृपा से चलता सारा संसार है
मां को अपने भक्तों से बहुत प्यार है
ममता और आशीष से भरा है मां का मन
दूर करती हैं भक्तों के जीवन के सारे विघ्न
Happy Durga Ashtami 2025
11. या देवी सर्वभूतेषु
मां महागौरी रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै
नमस्तस्यै नमो नम:
यह पर्व आपके जीवन में
सुख, शांति और समृद्धि लाए
Happy Durga Ashtami 2025
महाअष्टमी के इन शुभकामना संदेशों के साथ आपके अपनों पर देवी महागौरी की कृपा भी बरसेगी। उम्मीद करते हैं कि दुर्गाअष्टमी के ये शुभकामना संदेश आपके अपनों का दिन और भी ज्याा भक्तिमय बना देगी।
