Dr B.R Ambedkar Quotes: युवाओं को आज भी प्रेरणा देते हैं बाबा साहेब के ये विचार, जरूर पढ़ें उनकी लिखी ये किताबें

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 5, 2022, 07:32 PM IST

Dr BR Ambedkar Death Anniversary: भारतीय संविधान के निर्माता डॉ.बी.आर.अंबेडकर की छह दिसंबर को पुण्यतिथि है। साल 1956 में उनका निधन हो गया था इसके बाद से ही उनकी पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बाबा साहेब की विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • छह दिसंबर को है बाबा साहेब बी.आर.अंबेडकर की पुण्यतिथि।
  • बाबा साहेब की पुण्यतिथि को कहा जाता है परिनिर्वाण दिवस।
  • बाबा साहेब के विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते हैं।

Dr B.R.Ambedkar famous Quotes: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (BR Ambedkar) की छह दिसंबर को पुण्यतिथि है। छह दिसंबर साल 1956 में बाबा साहब का निधन हो गया था। इसके बाद से ही इस दिन को परिनिर्वाण के तौर पर मनाया जाता है। बाबा साहेब ने निचली जातियों के उत्थान के लिए काफी काम किया था। वह संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन थे। साल 1990 में बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Dr-BR-Ambedkar

Dr BR Ambedkar

बाबा साहेब अंबेडकर का जन्म साल 1891 को मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) के महू छावनी शहर में हुआ था। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी की थी। बाबा साहेब ने निचली जातियों के उत्थान के लिए महार आंदोलन चलाया था। भारतीय संविधान का मसविदा बनाने के अलावा डॉ. अंबेडकर स्वतंत्रत भारत के पहले कानून मंत्री थे। उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा था कि उनके नाम की जय-जयकार करने से बेहतर है, उनके दिखाए रास्तों पर चला जाए। बाबा साहेब ने अपनी मृत्यु से कुछ महीने पहले बौद्ध धर्म अपना लिया था। आप यहां पर बताए बाबा साहेब के विचारों का पालन कर सकते हैं।

End of Feed