Doda Barfi: जब पहलवान के काम ने खूब कमाया नाम, जानिए कैसे मिली डोडा बर्फी को पहचान

History of Doda Barfi: बर्फी कई तरह की होती है। कहीं खोये की बर्फी पसंद की जाती है तो कहीं काजू की। बर्फी में एक बर्फी और है जिसे उत्तर भारत में खूब खाया जाता है। इस बर्फी का नाम है डोडा बर्फी।

Doda Barfi Origin and Recipe: भारत मिठाइयों का देश है। यहां जितनी तरह की मिठाइयां बनती हैं उतनी शायद दुनिया में कहीं नहीं बनती होगी। भारत की एक खास मिठाई है डोडा बर्फी। डोडा बर्फी का नाम सुनते ही मुंह में मिठास घुल जाती है। यह एक ऐसी देसी मिठाई है जो उत्तर भारत, खासकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के हलवाइयों की दुकानों पर खूब दिखती है। इसकी बनावट थोड़ी कुरकुरी, गाढ़ी और स्वाद में करारी होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस बर्फी का नाम डोडा बर्फी क्यों पड़ा?

Doda Barfi

डोडा बर्फी (फोटो सोर्स - Freepik)

पाकिस्तान के पहलवान की करामात

डोडा बर्फी किसी मशहूर हलवाई या रसोइये की पाक कला से नहीं निकली है। ऐसा प्रचलित है कि इसे बनाया था एक पहलवान ने। लोगों की मानें ये कहानी है साल 1912 की जब पंजाब (अब पाकिस्तान में) के सरगोधा जिले के एक गांव में लाला हंसराज विग नाम के एक पहलवान रहते थे। हंसराज रोज़ाना कुश्ती लड़ा करते थे और पहलवानों की तरह भारी-भरकम डाइट लेते थे – जैसे कई लीटर दूध, घी और सूखे मेवे। लेकिन एक दिन वे इस एक जैसी डाइट से बोर हो गए और सोचा कि क्यों न कुछ नया ट्राय किया जाए। वैसे भी उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद था।

End of Feed