Hansika Motwani Wedding: जानी मानी अदाकारा हंसिका मोटवानी इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और हाल ही उनकी सगाई हई है। राजस्थान के जयपुर में स्थित मुंडोता किले में हंसिका शादी करने वाली हैं। यह शादी 4 दिसम्बर को जयपुर में होने वाली है। हंसिका की शादी काफी रॉयल अंदाज में होने वाली है।
अदाकारा हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथुरिया नाम के शख्स से सगाई की है। सोहेल कथुरिया मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं और टेक्सटाइल का बिजनेस करते हैं। वह 1985 से गारमेंट्स का एक्सपोर्ट करते आ रहे हैं। सगाई की जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है जिसमें सोहेल हंसिका को पेरिस में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। ये सोहेल की दूसरी शादी है। हंसिका जिस शख्स से शादी कर रही हैं उसकी पहली शादी में वह जमकर नाचीं थीं।
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की सगाई की तस्वीरों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और गॉसिप की दुनिया में इन तस्वीरों की काफी बात हो रही है। इसकी वजह हैं उनके होने वाले पति। दरअसल, सगाई की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के होने वाले पति की पहली शादी का वीडियो भी काफी वायरल है जिसमें हंसिका फुल मस्ती मूड में नजर आ रही हैं। होने वाले पति की पहली शादी में हंसिका मोटवानी नाचती नजर आ रही हैं।
बता दें कि हंसिका के होने वाले हसबैंड सोहेल कथूरिया ने साल 2016 में हुई थी। उनकी पहली पत्नी रिंकी नाम की एक लड़की थी जिससे उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान रह गया है। बता दें कि हंसिका को टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' से खास पहचान मिली थी। उन्होंने एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में भी काम किया।
