Diya Shayari in Hindi: दीया भले एक छोटा सा मिट्टी का पात्र है लेकिन इसमें छिपा होता है रोशनी, उम्मीद और सकारात्मकता का बड़ा सा संसार। जब दीये जलते हैं तो बस अंधेरा नहीं मिटाता, बल्कि मन के कोने में छिपा डर और नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। ये दीया हमें कई सबक सिखाता है। यह सिखाता है कि छोटी सी रोशनी भी अंधेरे से बड़ी होती है। चाहे जीवन कितना भी कठिन क्यों न लगे, अगर मन में आशा की एक लौ जलती रहे, तो हर अंधकार मिट सकता है। इसी दीये पर कई खूबसूरत शेर कहे गए हैं। आइए पढ़ते हैं दीये पर लिखे चंद बेहतरीन शेर:
दीया शायरी हिंदी में (Photo: iStock)
1. दिया ख़ामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है
चले आओ जहां तक रौशनी मालूम होती है
2. फिर मिरी याद आ रही होगी
फिर वो दीपक बुझा रही होगी
3. आसां नहीं ये आंसू आया है जो पलकों पर
रग रग से लहू ले कर दीपक ये जलाया है
4. एक दिया उनके नाम का भी रखना पूजा की थाली में,
जिनकी साँसे थम गई है भारत माँ की रखवाली में।
5. दिया खामोश है लेकिन किसी का दिल तो जलता है,
चले आओ जहां तक रौशनी मालूम होती है।
6. जब से सुना है आप मिलने आएं है,
दरवाजे से दिल तक दिए जलाएं है।
7. ऐसा कुछ हो कि काम दोनों का चलता रहे,
आंधियाँ भी चलती रहे और दिया भी जलता रहे।
8. होने लगा वो गैर जब कुछ ऐसा सिला दिया,
अंधेरे ने एक दस्तक दी यार ने दीया बुझा दिया।
9. एक छोटे से दीये ने ये क्या कर दिया,
पूरे घर को ढेर सारी रौशनी से भर दिया।
10. उन चेहरों के मुस्कुराहटों का दिया कभी ना बुझे,
जिससे किसी टूटे हुए दिल की तन्हाइयों को रौशनी मिलती है।
उम्मीद करते हैं कि दीये पर लिखे ये खूबसूरत शेर आपके मन की उदासी में खुशी की रोशनी जरूर जलाएंगे। अगर आपको ये शेर पसंद आए हों तो इसे अपनों के साथ जरूर शेयर करें।
