Diwali par Shayari in Hindi, Diwali par Shayariyan: दीपावली उम्मीद, उमंग और उजाले का एक ऐसा महापर्व है जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा भर देता है। यह त्योहार अंधेरे पर प्रकाश की जीत, अज्ञानता पर ज्ञान के प्रकाश और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि कितनी भी घनी अंधेरी रात क्यों न हो, उसके बाद सुबह का उजाला जरूर आता है। यही वजह है कि दीपावली का यह पावन पर्व केवल घरों को ही नहीं, इंसानी दिलों को भी रोशन कर देता है।
दिवाली शायरी हिंदी में
इस रोशनी के त्योहार की खूबसूरती को देश के कई मशहूर शायरों ने अपनी शानदार शायरी में भी बेहद खूबसूरत अंदाज में बयां किया है, जो इस उत्सव के उल्लास को और अधिक गहरा कर देते हैं। यहां देखें दिवाली पर शायरी हिंदी में:
Diwali par Shayari | Diwali ki Shayari
1. ये है दिवाली की रात और 'ऐन-मुमकिन है
दिया किसी ने मिरे नाम का जलाया ही हो
- फ़रहत एहसास
2. दाग़ों की बस दिखा दी दिवाली में रौशनी
हम सा न होगा कोई जहाँ में दिवालिया
- हातिम अली मेहर
3. सभी के दीप सुंदर हैं हमारे क्या तुम्हारे क्या
उजाला हर तरफ़ है इस किनारे उस किनारे क्या
- हफ़ीज़ बनारसी
4. दीवाली की ख़ुशी थी पटाख़ों का शोर था
मैं कर रहा था उस की ख़मोशी से गुफ़्तुगू
- बशीर महताब
5. दोस्तो क्या क्या दिवाली में नशात-ओ-ऐश है
सब मुहय्या है जो इस हंगाम के शायाँ है शय
- नज़ीर अकबराबादी
Diwali Urdu Shayari In Hindi
6. अनगिनत सफ़ीनों में दीप जगमगाते हैं
रात ने लुटाया है रंग-ओ-नूर पानी पर
- अक़ील नोमानी
7. था इंतिज़ार मनाएँगे मिल के दीवाली
न तुम ही लौट के आए न वक़्त-ए-शाम हुआ
- आनिस मुईन
8. हर तरफ़ फैली हुई थी रौशनी ही रौशनी
वो बहारें थीं कि अब के बाग़ में रस्ता न था
- शहज़ाद अहमद
9. आज की रात दिवाली है दिए रौशन हैं
आज की रात ये लगता है मैं सो सकता हूँ
- अज़्म शाकरी
Diwali Shayari 2 line
10. दहलीज़ों पर दीप जलाने आई तो है दीवाली
फिर भी आँखों के आँगन हैं बिल्कुल ख़ाली-ख़ाली
- राही मासूम रज़ा
11. वो दिन भी हाए क्या दिन थे जब अपना भी तअल्लुक़ था
दशहरे से दिवाली से बसंतों से बहारों से
- कैफ़ भोपाली
12. मेले में गर नज़र न आता रूप किसी मतवाली का
फीका फीका रह जाता त्यौहार भी इस दीवाली का
- मुमताज़ गुरमानी
उम्मीद करते हैं कि दिवाली पर लिखे ये शेर आपको जरूर पसंद आए होंगे। आप चाहे तो दीवाली के दिन इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी कर सकते हैं।
