Makhana Kheer Recipe (मखाना खीर रेसिपी): दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी, पटाखे और मिठाइयों का ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट और सेहतमंद पारंपरिक व्यंजनों का भी त्योहार है। इस दिन की शुरुआत अगर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ते से हो, तो पूरे दिन का उत्साह बना रहता है। ऐसे में इस दिवाली की शानदार शुरुआत अगर मखाने की मलाईदार खीर के साथ हो तो क्या ही बात है। ऐसे में यहां देखें दीपावली स्पेशल मखाना खीर की रेसिपी, खीर कैसे बनाते हैं।
सामग्री (4 लोगों के लिए)
मखाने - 1 कप
दूध - ½ लीटर
खोया - ½ कप
चीनी - 3-4 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
घी - 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच
काजू, बादाम, पिस्ता (बारीक कटे हुए) - 2 बड़े चम्मच
केसर - एक चुटकी (वैकल्पिक)
खीर बनाने की विधि
स्वादिष्ट दिवाली स्पेशल मलाईदार मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी को गर्म करना है। फिर उसमें मखाने डालकर हल्का सा भून लेना है और उन्हें अलग ठंडा होने के लिए रख देना है। फिर उन मखानों को थोड़ा मोटा मोटा कूट लें। अब कड़ाही में बचा हुआ घी डालकर उसमें खोया को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। फिर उसमें दूध डालकर अच्छे से मिला लें और उबाल आने दें। ध्यान रखें कि कोई लंप न बने फिर उसमें कूटे हुए मखाने डालकर करीब 5-7 मिनट तक के लिए पका लें। जब मखाने गर्म हो जाएं तो उसमें चीनी, इलायची पाउडर, केसर डालकर थोड़ा सा और पका लें। और बस आपकी खीर हल्की गाढ़ी हो जाएगी और उसमें आपको बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर बढ़िया से गर्मा गरम सर्व करनी है।
