दिवाली पर अपने लुक से मचाना चाहती हैं तहलका, सिल्क साड़ियों को इस तरह करें ड्रेप, ननद-भाभी भी करेंगी हर तरफ चर्चा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 6, 2023, 02:31 PM IST

Diwali 2023 Fashion Tips: दिवाली का त्योहार आने में बेहद कम ही दिन बचा है। त्योहार के मौके पर हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए महिलाएं काफी पहले से तयारियां शुरू कर देती हैं। बात अगर फेस्टिव सीजन की हो तो महिलाओं की पहली पसंद एथनिक वियर होता है। ज्यादातर महिलाएं इस खास मौके पर इंडियन वियर कैरी करना पसंद करती हैं।

Diwali 2023 Fashion Tips: दिवाली का त्योहार आने में बेहद कम ही दिन बचा है। त्योहार के मौके पर हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए महिलाएं काफी पहले से तयारियां शुरू कर देती हैं। बात अगर फेस्टिव सीजन की हो तो महिलाओं की पहली पसंद एथनिक वियर होता है। ज्यादातर महिलाएं इस खास मौके पर इंडियन वियर कैरी करना पसंद करती हैं। दिवाली के दिन महिलाएं खूब सजती हैं और अपने लुक्स से तहलका मचाने की पूरी कोशिश करती हैं। कई लड़कियों और महिलाओं की ये ख्वाहिश होती है कि वो किसी भी मौके पर अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की तरह ही दिखे। इसके लिए महिलाएं आउटफिट्स से लेकर हर कुछ मैच करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं और ग्लैमर का तड़का लगाना चाहती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक को करें कॉपी।

Diwali 2023 Fashion Tips

आलिया भट्ट

दिवाली के मौके पर आप आलिया भट्ट की तरह ये सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। उन्होंने ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी को स्लीवलेस ब्लाउज के साथ टीमअप किया है। बालों में गजरा लगाकर एक्ट्रेस ने इस लुक को कंप्लीट किया है।

End of Feed