47 की उम्र में कन्नड़ एक्टर दिलीप राज का हार्ट अटैक से निधन, 30 के बाद कार्डियक अरेस्ट क्यों बनता जा रहा है ‘नॉर्मल

Cardiac Arrest After 30: 47 की उम्र में कन्नड़ एक्टर दिलीप राज के हार्ट अटैक से निधन ने लोगों को डरा दिया है। जानिए 30 की उम्र के बाद क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले, इसके शुरुआती संकेत क्या हैं और बचाव कैसे किया जा सकता है।

Cardiac Arrest After 30: कन्नड़ फिल्मों और टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस खबर ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि अब हार्ट अटैक (Heart Attack) सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। पिछले कुछ सालों में 30 से 45 साल की उम्र के लोगों में अचानक हार्ट अटैक और दिल रुकने के मामले तेजी से बढ़े हैं।

Cardiac Arrest In People Above 30

30 के बाद क्यों बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा

यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन पोद्दार बताते हैं कि आज की खराब दिनचर्या, तनाव, कम नींद, धूम्रपान, मोटापा और बाहर का तला-भुना खाना लोगों के दिल को धीरे-धीरे कमजोर कर रहा है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लोग शरीर के शुरुआती संकेतों को समझ ही नहीं पाते और छोटी परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

End of Feed