Dhurandhar 2 Ranveer Singh: आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर का पार्ट 2 जल्द ही रिलीज होने वाला है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना तो सारा अर्जुन आदि स्टारर धुरंधर इस साल की सबसे सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म की कहानी से लेकर किरदारों को पर्दे पर प्रस्तुत करने का तरीका तक बेहद शानदार है। बिना डायलॉग के भी किरदार बहुत कुछ कह रहे हैं, और ऐसा ही कुछ धुरंधर 2 के ट्रेलर में भी देखने को मिल रहा है। जैसे ही धुरंधर पार्ट 2 का ट्रेलर लॉन्च हुआ, फैंस की उत्सुकता सांतवे आसमान पर थी। ट्रेलर में स्टोरी लाइन की चर्चा के साथ साथ नेटिजन्स ने रणवीर सिंह के लुक से जुड़ी एक चीज भी पकड़ ली, जो अब काफी सुर्खियों में है।
रणवीर सिंह का स्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh अपनी अनोखी स्टाइल और एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जाने जाते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी फिल्म Dhurandhar 2 से सामने आए एक लुक ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस लुक में जहां उनके कपड़े फटे-पुराने नजर आते हैं, वहीं हाथ में लाखों रुपये की लग्जरी घड़ी ने सभी का ध्यान खींच लिया।
फिल्म में दिखा एकदम ही अलग अंदाज
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का किरदार पहले से कहीं ज्यादा रफ और इंटेंस नजर आ रहा है। फिल्म में एक तरफ उनके कपड़े फटे-गंदे लगते हैं, तो दूसरी ओर उनके हाथों में सोने की अंगूठी तो बेशकीमती घड़ी दिखाई देती है। उनका ये पूरा लुक एक संघर्षशील या अंडरकवर किरदार का संकेत देता है। इस अनोखे कॉन्ट्रास्ट ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है कि आखिर फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा।
मैले कपड़ों के बीच चमक गई लग्जरी घड़ी
इस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा जिस चीज ने बटोरी, वह थी उनके हाथ में पहनी गई महंगी घड़ी। बताया जा रहा है कि यह Rolex Cosmograph Daytona घड़ी है। इसे 2 टोन डिजाइन के साथ बनाया गया है, इसमें ऑयस्टर स्टील और 18 कैरेट येलो गोल्ड का यूज किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि हमजा के लुक में जहां एक तरफ उनके कपड़े बेहद साधारण और फटे हुए दिखते हैं, ये एक शानदार कंट्रास्टिंग इफेक्ट जाहिर करता है।
कितनी है इस रोलेक्स घड़ी की कीमत
इस बेशकीमती रोलेक्स डेटोना घड़ी को 1963 में खासतौर से एक प्रोफेशनल क्रोनोग्राफ के रूप में रेसिंग ड्राइवर्स के लिए ही डिजाइन किया गया था। ताकि वे लैप टाइम और अपनी स्पीड को माप सकें। इस घड़ी को पहले भी कई सेलेब्स ने पहना है, लेकिन रणवीर के किरदार द्वारा इसे पहना जाना काफी खास रहा। इस घड़ी की कीमत 25 लाख रुपये है, जो हमजा के किरदार में लग्जरी को परिभाषित करती है।
