Dhanteras Rangoli Designs: धनतेरस पर घर के आंगन में सजाएं कलश, सिक्के और फूलों वाली रंगोली, धन-धान्य की होगी बौछार, देखें धनतेरस रंगोली डिजाइन

Dhanteras Rangoli Designs 2025 (धनतेरस की रंगोली डिजाइन): इस साल 18 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इस शुभ मौके पर घर के आंगन, छत, मंदिर और दुकानों में रंगोली जरूर बनाई जाएगी। ऐसे में आपको अभी से रंगोली के डिजाइन पसंद कर लेने चाहिए। यहां धनतेरस की एक से बढ़कर एक रंगोली की डिजाइन मौजूद है।

Dhanteras Rangoli Designs 2025 (धनतेरस की रंगोली डिजाइन): दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है और ये त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है। सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू आदि खरीदा जाता है। ऑफिस की पूजा होती है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को है और इसके लिए अभी से बाजार सजने लगे हैं। घर को सजाने के लिए रंग बिरंगी लाइट्स मिल रही हैं और साथ ही रंगोली के गुलाल भी। धनतेरस के दिन रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। अगर आपको भी अपने घर को रंगोली से सजाना है तो आपको सबसे पहले यहां से धनतेरस की रंगोली के डिजाइन्स देखने होंगे।

धनतेरस रंगोली डिजाइन फोटो 2025 (pic credit: pinterest)

Dhantrayodashi Dhanteras Rangoli Designs Images (धनतेरस रंगोली डिजाइन फोटो)-

धनतेरस कलश रंगोली डिजाइन (pic credit: pinterest)

धनतेरस के दिन खासतौर से कलश वाली रंगोली बनाई जाती है। ये डिजाइन शुभ माना जाता है और इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसे बनाने के लिए आपको बस एक कलश बनाना है और कलश से कुछ गिरते हुए सिक्के बनाने हैं। आसपास आप लक्ष्मी जी के पैर और कुछ डिजाइन्स बना सकते हैं।

End of Feed