नवरात्रि से पहले अहमदाबाद में 'IV ड्रिप' की डिमांड क्यों बढ़ी? गरबा लवर्स नसों के जरिए ले रहे ग्लो और ताकत

IV ड्रिप्स की कई श्रेणियां हैं, जिनमें एनर्जी, ग्लो, डिटॉक्स और वेट लॉस से जुड़ी ड्रिप्स शामिल हैं। मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, लाइफस्टाइल, स्किन केयर रूटीन और स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ट्रीटमेंट की योजना बनाई जाती है।

अहमदाबाद में नवरात्रि से पहले IV ड्रिप लेने का ट्रेंड बढ़ता दिखाई दे रहा है। पहले शादियों के सीजन में ज्यादा इस्तेमाल होने वाली इन ड्रिप्स को अब कुछ लोग त्योहारों के दौरान स्किन ग्लो और एनर्जी के लिए भी ले रहे हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया और वेलनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच पुरुषों और महिलाओं, दोनों में इसका चलन देखने को मिल रहा है।

Navratri 2026

गरबा नाइट्स से पहले स्किन चमकाने और थकान मिटाने का 'नया ट्रेंड', अहमदाबाद में डर्मेटोलॉजिस्ट के पास बढ़ रही भीड़

अहमदाबाद के एक डर्मेटोलॉजी सेंटर में पहुंची एक महिला ने बताया कि वह नवरात्रि के लिए स्किन ग्लो के उद्देश्य से IV ड्रिप ले रही हैं। उनके मुताबिक, एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने डॉ. अंशुल वर्मन से संपर्क किया। महिला ने बताया कि वह चार सेशन ले चुकी हैं और उन्हें अपनी त्वचा में पहले की तुलना में ग्लो महसूस हो रहा है।

End of Feed