देसी क्‍वीन बन Deepika Padukone ने शेयर की फोटो, कुर्तें के साथ पहनी ऐसी सलवार- फैन्‍स बोले दुआ की मम्मी है बेस्‍ट

Deepika Padukone अपनी बेबी दुआ के होने से के बाद से लो प्रोफाइल रह रही हैं। आज Wave Summit India 2025 अटेंड करने जा रही हैं और इसका लुक उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर शेयर किया है। देखें उन्‍होंने कैसे कुर्ता और सलवार पहना है और फैन्‍स उनके इस लुक पर क्‍या कमेंट कर रहे हैं।

Deepika Padukone ने सोशल मीड‍िया पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने यह जानकारी दी कि वह मुंबई में आयोजित हो रहे Wave Summit India 2025 में शिरकत करेंगी, जिसका उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह World Audio Visual & Entertainment Summit है। यह आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर कराया जा रहा है। दीपिका पादुकोण ने इस आयोजन में जाने से पहले फैन्‍स के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं।

deepika padukone waves summit look

दीपिका पादुकोण का लेटेस्‍ट देसी लुक

कैसा है Deepika Padukone का लुक

इस आयोजन के लिए दीपिका पादुकोण ने हल्‍के रंग का सूट सलवार पहना है जिसे उन्‍होंने हल्‍के मेकअप और हैवी ईयररिंग्‍स के साथ पेयर किया है। फुल लुक फोटो में दीपिका का पूरा लुक देखने को मिलेगा। पूरी बांह के कुर्ते के साथ उन्‍होंने नॉर्मल सलवार को कैरी किया है। जिसके पॉइंचे पर बॉर्डर वर्क दिख रहा है। एलिगेंट लुक के लिए दीपिका पादुकोण ने दुपट्टे को फैलाकर लिया है।

End of Feed