Deepika Padukone Daughters Names: बेटियों के नाम में मां का सरनेम, दीपिका ने तो बस नाम जोड़ा है, सवाल हमारी सोच पर उठता है

Deepika Padukone Daughters Names: दीपिका पादुकोण की बेटियों दुआ और देवी के नाम में मां और पिता दोनों का सरनेम है। आखिर पिता का सरनेम सामान्य और मां का सरनेम अलग क्यों माना जाता है? पढ़ें समाज की सोच पर सवाल उठाता लेख।

Deepika Padukone Daughters Surnames: बच्चा पैदा होता है। परिवार में खुशियां मनाई जाती हैं। नाम रखने की तैयारी शुरू होती है। नाम क्या होगा, इस पर खूब चर्चा होती है। लेकिन सरनेम क्या होगा? ज्यादातर भारतीय परिवारों में इसका जवाब पहले से तय होता है। पिता का सरनेम। न इस पर कोई बहस होती है और न किसी को यह फैसला अजीब लगता है। लेकिन जब बच्चे के नाम में मां का सरनेम शामिल होता है, तो यह चर्चा का विषय तो होना ही है । दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटियों के नाम इसी सोच पर सवाल उठाने का मौका दे रहे हैं। सवाल यह नहीं कि दीपिका ने बेटियों के नाम में पादुकोण क्यों जोड़ा। सवाल यह है कि आज भी मां का सरनेम हमें अलग से नोटिस क्यों होता है? क्या हमने बराबरी को सच में स्वीकार किया है या सिर्फ बराबरी की बातें करना सीख लिया है?

mothers surname

बच्चों के नाम में क्यों नहीं जुड़ सकता मां का नाम, दीपिका के बहाने सवाल हमारी सोच पर है

दीपिका की बेटियों के नाम में ऐसा क्या है, जो समाज को सोचने पर मजबूर करता है

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी के नाम की घोषणा की- देवी पादुकोण सिंह। इससे पहले बड़ी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा गया था। दोनों बच्चियों के नाम में मां और पिता का सरनेम शामिल है।

End of Feed