प्रकृति की लय में जीना ही है सेहत का असली मंत्र, इसके अंदर छुपी है तनावमुक्त जीवन की आधारशिला

Daily Routine for Good Health: अनियमित जीवनशैली से बिगड़ते स्वास्थ्य के बीच प्राकृतिक दिनचर्या संतुलन का रास्ता दिखाती है। बैलेंस लाइफस्टाइल अपनाकर शरीर ही नहीं मन को भी शांत, सकारात्मक और तनावमुक्त बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Daily Routine for Good Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने शरीर और मन की जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं। देर रात तक जागना, अनियमित भोजन, मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय और लगातार तनाव, ये सब धीरे-धीरे हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। ऐसे समय में प्राकृतिक दिनचर्या हमें फिर से संतुलन की ओर ले जाती है। यह कोई कठिन नियमों वाली व्यवस्था नहीं है, बल्कि प्रकृति की लय के साथ जीने का एक सहज तरीका है।

Daily routine for good health

सुबह से शुरू होती है दिनचर्या

प्राकृतिक दिनचर्या की शुरुआत सुबह से होती है। सूरज उगने से पहले उठना तन और मन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस समय वातावरण शांत और शुद्ध होता है, जिससे मन एकाग्र रहता है। सुबह उठकर कुछ देर टहलना, योग करना, प्राणायाम या ध्यान करना पूरे दिन के लिए ऊर्जा और सकारात्मकता देता है। यह समय खुद से जुड़ने और दिन की योजना बनाने के लिए भी सबसे अच्छा होता है।

End of Feed