Baby Boy Names on Bappa: नाम (Name) एक ऐसी चीज है, जो इंसान को उसके जन्म के समय उसके माता-पिता उसे देते हैं। बाद में यही नाम बच्चे के स्कूल प्रमाण पत्र (School Certificate) से लेकर बाद में शादी के निमंत्रण पत्र (Wedding Invitation Card) पर छपा होता है। हालांकि बच्चे के जन्म से पहले ही उसके माता-पिता (Mother-Father) उसके नाम पर विचार करने लगते हैं।
Baby Boy Names on Bappa
बच्चे के लिए सही नाम ढूंढ़ना भले ही आज के समय में एक बड़ा काम लगता है, लेकिन साथ ही ये काफी रोमांचक भी होता है। कई बार तो माता-पिता अपने बच्चे को उनके दादा-दादी या फिर नाना-नानी के नाम भी दे देते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कोई बढ़िया से नाम सर्च कर रहे हैं तो आप भगवान गणेश (Lord Ganesha) के कई नामों में से कोई एक नाम अपने बच्चे को दे सकते हैं। नीचे हम बप्पा (Bappa) के कुछ नाम और उनका मतलब शेयर कर रहे हैं, अगर आपको इनमें से कोई नाम पसंद आए तो आप वह अपने बच्चे के लिए चूज कर सकते हैं।
| भगवान गणेश के नाम | नाम का मतलब |
| बालगणपति | सबसे प्रिय बालक |
| गजानन | हाथी के मुख वाले भगवान |
| एकाक्षर | एकल अक्षर |
| एकदंत | एक दांत वाले |
| बुद्धिनाथ | बुद्धि के भगवान |
| गणपति | सभी गणों के मालिक |
| महेश्वर | सारे ब्रह्मांड के भगवान |
| मंगलमूर्ति | सभी शुभ कार्यों के देव |
| महाबल | अत्यधिक बलशाली |
| अमित | अतुलनीय प्रभु |
| भगवना गणेश के नाम | नाम का मतलब |
| अवनीश | पूरे विश्व के प्रभु |
| भीम | विशाल |
| भुवनपति | देवों के देव |
| बुद्धिप्रिय | ज्ञान के दाता |
| चतुर्भुज | चार भुजाओं वाले |
| मृत्युंजय | मौत को हराने वाले |
| नंदन | भगवान शिव के पुत्र |
| रुद्रप्रिय | भगवान शिव के चहेते |
| ओमकार | ओम के आकार वाले |
| तरुण | जिनकी कोई आयु न हो |
हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी ओर से ऊपर बताए गए भगवान गणेश के कई नामों में से आपको एक नाम जरूर अपने बच्चे के लिए पसंद आया होगा।
