How To Do Curd Facial: आज के दौर में धूप-धूल, प्रदुषण और बिगड़ती लाइफस्टाइल ने लोगों से चेहरे की रौनक ही छीन ली है। ऐसे में स्किन को सुधारने के लिए लोग पार्लर और ब्यूटी ट्रिटमेंट का सहारा लेते हैं। हालांकि, ये आपका बजट बिगाड़ देती है और कुछ खास असर भी नजर नहीं आता। वहीं, अगर आप होम रेमेडी यानी घरेलू उपाय आजमाते हैं तो सस्ते में आपको बेहतर रिजल्ट्स मिलते हैं। ऐसा ही एक घरेलू उपाय दही भी है। दही सिर्फ खाने ही नहीं बल्कि स्किन की सुंदरता को बढ़ाने के भी काम आता है। दही को चेहरे पर लगाकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। ये आपके चेहरे से दाग-धब्बे भी दूर कर देता है और चेहरे पर ग्लो लेकर आता है।
दही से फेशियल करने की सामग्री-
1. दही
2. शहद
3. हल्दी
4. नींबू का रस
दही से फेशियल करने की विधि-
दही से फेशियल करने का सबसे पहला स्टेप क्लींजिंग है। चेहरे को किसी अच्छे से क्लींजर से साफ करें।
अब इसके बाद एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच दही डालें और इसमें शहद, हल्दी और नींबू का रस मिलाएं।
फिर आपको इन सबको अच्छे से मिक्स करके चेहरे और गर्दन पर अच्छे से मसाज करना है। कम से कम 2 से 3 मिनट के लिए मसाज करें।
अब दही की एक पतली परत चेहरे पर लगी रहने दें और इसे 15 से 20 मिनट पर छोड़कर सूखने देँ।
जब आपको लगे कि चेहरे पर कसावट आ रही है और ये सूख गया है तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
आखिर में आपको एक अच्छा मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाना है।
दही से फेशियल करने के फायदे-
दही से फेशियल करने पर चेहराे का रुखापन दूर होता है। साथ ही आपका चेहरे ग्लो करता है। दही आपके स्किन से दाग-धब्बे और मुंहासे को दूर करने में मदद करता है और चेहरे की रंगत सुधरकर इसे बेदाग और खूबसूरत बनाता है।
