झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान, तो दही में मिलाकर लगा लें सिर्फ ये एक चीज, जानें हेयर मास्क बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 14, 2024, 03:28 PM IST

बालों का झड़ना इन दिनों एक आम समस्या बन चुका है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। हेयर फॉल का मुख्य कारण पॉल्यूशन और घूल मिट्टी है। ऐसे में हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में दही और कॉफी कारगर साबित हो सकता है। यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका।

गर्मियों में धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन और पसीने की वजह से बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं। बेजान और ड्राई होकर बाल टूटने भी लगते हैं। इन दिनों हेयर फॉल की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, बावजूद इसके बालों का झड़ना कम नहीं होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दही और कॉफी का इस्तेमाल कर आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको दही से हेयर मास्क तैयार करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों का झड़ना कम कर सकते हैं। साथ ही बालों को सॉफ्ट और सिल्की बना सकते हैं।

Curd and coffee hair mask

कैसे करें दही और कॉफी का इस्तेमाल

दही नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है जो बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है। कॉफी के साथ दही मिलाने से बाल रेशमी और चिकने हो सकते हैं। यहां जानें हेयर मास्क तैयार करने का तरीका।

End of Feed