'क्राउन बस पहला कदम है', टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने 61वें फेमिना मिस इंडिया से महिलाओं को दिया दिल छू लेने वाला संदेश

61st Femina Miss India: KIIT भुवनेश्वर द्वारा प्रस्तुत और रजनीगंधा पर्ल्स के सहयोग से हुए 61वें फेमिना मिस इंडिया इवेंट में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने महिला सशक्तिकरण पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा - 'क्राउन बस पहला कदम है।' और समझाया कि मिस इंडिया बनना अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत है। यह मंच लड़कियों को कॉन्फिडेंस देता है और उन्हें अपने सपनों को सच करने की ताकत देता है।

61st Femina Miss India: आजकल मिस इंडिया सिर्फ सुंदर दिखने का कॉन्टेस्ट नहीं रह गया है। अब ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां लड़कियां अपने सपनों को सच करने की शुरुआत करती हैं। KIIT भुवनेश्वर द्वारा प्रस्तुत और रजनीगंधा पर्ल्स के सहयोग से हुए 61वें फेमिना मिस इंडिया इवेंट में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने एक बहुत ही सिंपल लेकिन गहरी बात कही - 'क्राउन बस पहला कदम है।' इसका मतलब साफ है कि ताज मिलना ही सब कुछ नहीं होता। असली सफर तो उसके बाद शुरू होता है। यही मंच लड़कियों को पहचान देता है, उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाता है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देता है।

Vineet Jain, Managing Director, Times Group.

Vineet Jain, Managing Director, Times Group.

शुरुआत है अंत नहीं

विनीत जैन की बात बहुत सिंपल थी। ताज जीतना फाइनल गोल नहीं है। ये तो बस शुरुआत है। असली काम तो उसके बाद शुरू होता है - जब आपको मौके मिलते हैं, और आपको खुद को साबित करना होता है।

End of Feed