Spelling of Mahashivratri: महाशिवरात्रि लिखने का सही तरीका क्या है, जानिए अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत में महादेव के इस पर्व की सही स्पेलिंग

Correct Spelling of Mahashivratri (महाशिवरात्रि कैसे लिखते हैं): महाशिवरात्रि का पर्व शिवजी को समर्पित है। इस दिन चारों ओर भोलेनाथ की पूजा की धूम रहती है। यहां हम आपको महाशिवरात्रि लिखने का सही तरीका, स्पेलिंग और व्याकरण बता रहे हैं। इससे आप भोलेनाथ के इस पर्व की भाषा को लेकर कोई त्रुटि नहीं करेंगे।

Correct Spelling of Mahashivratri (महाशिवरात्रि कैसे लिखते हैं): महाशिवरात्रि की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। भक्त महादेव की भक्ति के रंग में रंगे दिख रहे हैं। महाशिवरात्रि का पर्व दक्षिण भारतीय कैलेंडर के अनुसार माघ के महीने में और उत्तर भारतीय कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। प्रत्येक चंद्र माह के कृष्ण पक्ष की 13वीं रात और 14 वां दिन विशेष रूप से भगवान शिव का माना जाता है। जब यह माघ (जनवरी-फरवरी) और कुछ हद तक फाल्गुन (फरवरी-मार्च) के महीने का होता है तो इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। इसी दिन को महाशिवरात्रि के तौर पर मनाया जाता है।

Happy Mahashivratri

Correct Spelling Of Mahashivratri (अंग्रेजी में महाशिवरात्रि कैसे लिखें)

भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक में महाशिवरात्रि का यह महापर्व अलग अलग तरह से मनाया जाता है। कुछ लोग इस दिन निर्जला व्रत रखते हैं तो कुछ सिर्फ एक समय भोजन करके व्रत रखते हैं। कहीं महाशिवरात्रि को शिव पार्वती के विवाह का दिन मानते हैं तो कई जगह मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि का निर्माण हुआ था। पौराणिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर उपवास रखते हुए भगवान शिव और पार्वती की आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

End of Feed