Coffee For Skin Care: स्किन के लिए वरदान है कॉफी, जान लें चेहरे पर कॉफी लगाने से क्या होता है

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2025, 07:35 AM IST

Coffee For Skin Care: चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, खासकर जब इसे फेस पैक या स्क्रब के रूप में इस्तेमाल किया जाए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर कॉफी लगाने से क्या होता है।

Coffee For Skin Care: कॉफी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्किन केयर रूटीन में कॉफी को शामिल कर कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर कॉफी लगाने से क्या होता है।

Coffee For Skin Care

चेहरे पर कॉफी लगाने से क्या होता है

बेहतरीन एक्सफोलिएंट

कॉफी के बारीक दाने नेचुरल एक्सफोलिएंट का काम करते हैं। ये त्वचा से डेड स्किन सेल्स (dead skin cells) और गंदगी को रिमूव करने में में मदद करते हैं, जिससे त्वचा साफ,शाइनी और ग्लोइंग दिखती है। यह रोमछिद्रों (pores) को खोलने में भी सहायक है।

End of Feed